पलक ने मरने से पहले इंस्टाग्राम पर कई रील बनाई थीं, जिसमें उसने अपना दर्द बयां किया था। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 22 May 2026 08:37:54 AM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 08:39:02 AM (IST)

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पलक की मौत के जिम्मेदार पति, सास और देवर पर दहेज हत्या का केस दर्ज, रील में बयां किया था दर्द
सोशल मीडिया

HighLights

  1. ग्वालियर में नवविवाहिता की मौत का मामला
  2. सोशल मीडिया पर रील बनाती थी पलक रजक
  3. 12 मई को पलक की संदिग्ध हालात में मिला था श‍व

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पलक रजक की मौत के मामले में उसके पति, सास और देवर पर पुलिस ने दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। पलक ने मरने से पहले इंस्टाग्राम पर कई रील बनाई थीं, जिसमें उसने अपना दर्द बयां किया था। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और मौत के एक सप्ताह बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

मुरार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरैयापुरा के रहने वाले अमित रजक की शादी 26 अप्रैल 2025 को पलक रजक से हुई थी। पलक ने 12 मई को अपने भाई को फोन लगाया था और कहा था- उसे घर आकर ले जाएं। अगर नहीं आए तो ससुराल वाले उसे मार डालेंगे। जब तक उसका भाई पहुंचा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

स्वजन ने पुलिस को बताया था कि उसका पति अमित रजक, सास मीरादेवी और देवर आकाश रजक परेशान करते थे। यह लोग दहेज में कार मांगते थे। उसे दिन-रात प्रताड़ित करते थे। पिछले तीन दिन से खाना तक नहीं दिया था। इसके बाद पुलिस ने जांच की और अमित रजक, सास मीरादेवी, देवर आकाश रजक के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *