दूल्हा बने युवक ने 12 बोर बंदूक उठाकर स्टेज से ही हर्ष फायर कर डाले। इतना ही नहीं दुल्हन का भी हाथ बंदूक से लगवाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जां …और पढ़ें

HighLights
- युवक ने 12 बोर बंदूक से स्टेज से हर्ष फायर कर डाले।
- इतना ही नहीं दुल्हन का भी हाथ बंदूक से लगवाया गया।
- वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। प्रतिबंध के बाद भी शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। अब ग्वालियर जिले के भितरवार कस्बे के वार्ड-10 स्थित एक मैरिज गार्डन में शादी समारोह के दौरान स्टेज से दूल्हा-दुल्हन ने संयुक्त रूप से हर्ष फायर किए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम बड़ा बाग रोड स्थित राधारानी मैरिज गार्डन में शादी समारोह में वरमाला के दौरान दूल्हा बने युवक ने 12 बोर बंदूक उठाकर स्टेज से ही हर्ष फायर कर डाले। इतना ही नहीं दुल्हन का भी हाथ बंदूक से लगवाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
