उपनगर ग्वालियर में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर के साथ दो युवकों ने कुकृत्य किया। उसका वीडियो बनाया और इंटरनेट मीडिया पर डालने की धमकी देने लगे। उसे ब्लै …और पढ़ें

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर के साथ दो युवकों ने कुकृत्य किया। उसका वीडियो बनाया और इंटरनेट मीडिया पर डालने की धमकी देने लगे। उसे ब्लैकमेल कर सोने की बाली भी ले ली। इस मामले में पिता का आरोप बहुत ही गंभीर है। पीड़ित के पिता का कहना है- यह वारदात ग्वालियर थाने के टायलेट में हुई। वहीं ग्वालियर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा का कहना है- घटना किलागेट चौराहा के पास टायलेट और एक बार आरोपित के घर पर की गई है। पिता थाने के टायलेट में यह घटना होने की बात क्यों कह रहे हैं, समझ से परे है।
शिवम और सूरज ने मिलकर की वारदात, पुलिस की कार्रवाई
फिलहाल इस घटना में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा अब भी फरार है। 16 वर्षीय किशोर के साथ रमटापुरा में रहने वाले शिवम शर्मा ने अपने दोस्त सूरज प्रजापति (निवासी तुलसी नगर) के साथ मिलकर यह घटना की है। पुलिस ने सूरज प्रजापति को पकड़ लिया है। किशोर के पिता के मुताबिक करीब एक माह पहले बेटा घर के पास खड़ा था। यहां से शिवम शर्मा उसे एक घर में ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया। फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा।
ब्लैकमेलिंग और दोबारा कुकृत्य का आरोप
एक मई को शिवम उसे धमकाकर ले गया, यहां उसका दोस्त सूरज प्रजापति भी था। यहां भी गलत काम किया। पिता का आरोप है कि घटना थाने के टायलेट में की गई, जबकि थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा का कहना है- पुलिस तस्दीक कर रही है। घटना थाने के टायलेट में नहीं बल्कि कहीं और हुई है। एफआइआर में भी इसका जिक्र नहीं है। एफआइआर दर्ज कर ली है और एक आरोपित को भी पकड़ लिया है। सूरज प्रजापति के पकड़े जाने के बाद आरोपित शिवम शर्मा भूमिगत हो गया है, जिसकी तलाश चल रही है।
यह भी पढ़ें- एमपी में कलेक्टर की जासूसी… गोपनीय बातें सुनने और रिकॉर्ड करने पर दमोह कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, तीन कर्मचारी नपे
