शुरुआत में जालसाजों ने नेहा से 1,101 रुपये का निवेश कराया और बदले में 1,413 रुपये का रिटर्न देकर उनका भरोसा जीत लिया। इसके बाद ग्रुप में मौजूद कुछ फर्…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 06:20:41 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 06:24:32 PM (IST)

भोपाल में ऑनलाइन टास्क के नाम पर युवती से सवा लाख की धोखाधड़ी
साइबर क्राइम।

HighLights

  1. शुरुआत में जालसाजों ने नेहा से 1,101 रुपये का निवेश कराया
  2. बदले में 1,413 रुपये का रिटर्न देकर उनका भरोसा जीत लिया।
  3. फर्जी निवेशकों ने उन्हें बड़ी रकम लगाने के लिए प्रेरित किया।

नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। मिसरोद थाना इलाके में श्रीराम कॉलोनी निवासी एक युवती ऑनलाइन टास्क पूरा कर घर बैठे मोटी कमाई करने के झांसे में आकर साइबर जालसाजों का शिकार हो गई। ठगों ने निवेश पर भारी रिटर्न का लालच देकर युवती से 1.26 लाख रुपये हड़प लिए।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से दमोह निवासी 24 वर्षीय नेहा विश्वकर्मा वर्तमान में श्रीराम कॉलोनी मिसरोद में किराये के मकान में रहती हैं और प्राइवेट काम करती हैं।

बीती 14 जून को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया और उनको टास्क पूरा कमाई झांसा देकर लिंक भेजी गई। लिंक पर क्लिक करते ही उन्हें टेलीग्राम के एक ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में कई लोग टास्क पूरा कर रुपये कमाने का दावा कर रहे थे।

शुरुआत में जालसाजों ने नेहा से 1,101 रुपये का निवेश कराया और बदले में 1,413 रुपये का रिटर्न देकर उनका भरोसा जीत लिया। इसके बाद ग्रुप में मौजूद कुछ फर्जी निवेशकों ने उन्हें और बड़ी रकम लगाने के लिए प्रेरित किया। झांसे में आकर पीड़िता ने अलग-अलग खातों में कुल 1.26 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

जब उन्होंने अपनी राशि वापस मांगी, तो ठगों ने तकनीकी गलती का बहाना बनाकर और पैसों की मांग शुरू कर दी। अपनी फंसी हुई रकम निकालने के चक्कर में पीड़िता और पैसे लगाती चली गई। अंततः धोखाधड़ी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत की। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *