उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया के तहत कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी कर दिए हैं। इस चरण में प्रदेशभर के 1 लाख 29 हजार 265 विद्यार्थियों को विभिन्न शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में सीट आवंटित की गई है।आवंटन सूची जारी होने के साथ ही विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की अंतिम प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवंटित विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश शुल्क जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित करनी होगी।

यूजी में सबसे ज्यादा आवंटन

सीएलसी राउंड में आवंटित विद्यार्थियों में 94 हजार 703 स्नातक (यूजी) और 34 हजार 562 स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी शामिल हैं। प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में रिक्त सीटों पर यह आवंटन किया गया है।

यह भी पढ़ें-कॉलेज के बाहर शराब दुकान पर बवाल: छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एबीवीपी का घेराव, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

30 जून तक जमा करनी होगी फीस

उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे 30 जून तक अनिवार्य रूप से प्रवेश शुल्क जमा करें। निर्धारित समय सीमा में शुल्क जमा नहीं करने पर आवंटित सीट प्रभावित हो सकती है।

यह भी पढ़ें-मानसून की देरी से आधा सूखा जून, एमपी में 52% कम बारिश, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

ई-प्रवेश पोर्टल पर रखें नजर

विभाग ने विद्यार्थियों से कहा है कि प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सभी अपडेट, दस्तावेज सत्यापन और अन्य आवश्यक निर्देशों के लिए ई-प्रवेश पोर्टल का नियमित अवलोकन करते रहें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वे वंचित न रहें।

प्रदेश में उच्च शिक्षा के लिए चल रही ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के इस चरण से एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को कॉलेजों में प्रवेश का अवसर मिला है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *