नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद ग्वालियर चंबल अंचल में कार्रवाई जारी है। वहीं ग्वालियर में रेत की अवैध फड़ को लेकर हत्या की वारदात भी हो चुकी है।

जिला प्रशासन की ओर से रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है, जिस कड़ी में विभिन्न स्थानों पर खनिज राजस्व पुलिस बल के सहयोग से अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन, भंडारण पर कार्रवाई की गई। जिसमें तहसील पिछोर के ग्राम काशीपुर एवं कूड़ाची में अवैध रूप से वर्षा काल में महंगे रेट पर बेचने के लिए अवैध रूप से शासकीय सर्वे नंबरों पर भंडारित कर रखी गई। रेत मात्रा 7750 घन मीटर जब्त की गई।

बहोड़ापुर में तीन जगहों से रत जब्त

इसके अतिरिक्त ग्वालियर शहर के अंदर बहोड़ापुर में तीन जगहों पर 180 घन मीटर अवैध रेत स्टाक को जब्त किया गया। इस प्रकार जिले में कुल 7930 घन मी अवैध रेत जब्त की गई, जिससे शासन को कुल 2680340 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति होगी। इससे पूर्व भी वित्तीय वर्ष में अवैध रेत के कुल मात्रा 20 हजार घन मीटर रेत जब्त की गई थी, जिससे शासन को लगभग छह लाख 70 हजार रुपये राजस्व की प्राप्ति जून में हुई। अवैध रेत स्टाक के अतिरिक्त जिला खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत परिवहन पर भी कार्रवाई की गई, जिसमें ग्वालियर में तीन ट्रैक्टर ट्राली अवैध रेत से भरी जब्त की गई।

जिला खनिज अधिकारी घनश्याम सिंह यादव ने बताया कि अभियान के तहत कार्रवाई जारी है और पिछले साल भी 355 केस में सात करोड़ का राजस्व जुटाया गया जो प्रदेश में अव्वल रहा था।

naidunia_image

गड़ौरा में अवैध रेत नष्ट करती जेसीबी।

मुरैना में पिपरई और गड़ौरा में 350 ट्राली रेत नष्ट करवाया

मुरैना। अवैध रेत के भंडारणों की खोज में वन विभाग की टीमें लगी हैं और उन पर कार्रवाई में प्रशासन का संयुक्त दल कर रहा है। शुक्रवार को सरायछौला थाना क्षेत्र के पिपरई और गड़ौरा गांव में 350 ट्राली अवैध रेत नष्ट करवाया गया।

दरअसल, कलेक्टर के पास सूचना पहुंची कि सरायछौला थाना क्षेत्र के गड़ौरा और पिपरई गांव के चंबल नदी किनारे बीहड़ से लेकर गांव के खेतों के पास जगह-जगह रेत के छोटे-छोटे पहाड़ बने हुए हैं। कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए, जिस पर शुक्रवार को वन विभाग, सरायछौला थाना टीम, राजस्व व खनिज विभाग की टीम कार्रवाई को पहुंची।

चार घंटे से ज्यादा देर तक चली कार्रवाई में दो जेसीबी व एक लोडर मशीन ने 350 ट्राली अवैध रेत नष्ट करवाया, जिसका बाजार मूल्य 7.70 लाख रुपये आंका गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *