मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम तय हो गया है।राष्ट्रपति 18 से 22 जून तक प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगी। इस दौरान उनका विशेष कार्यक्रम श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में भी रहेगा, जहां वे एक रात प्रवास करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

राष्ट्रपति 21 जून को वायुसेना के विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचेंगी और वहां से सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे कूनो नेशनल पार्क जाएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 21 जून की रात कूनो में ही रात्रि विश्राम करेंगी। उनके ठहरने के लिए विशेष सुरक्षा और सुविधाओं के इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: 10वीं द्वितीय परीक्षा परिणाम घोषित: दूसरे मौके में भी कमजोर प्रदर्शन, नियमित 40.47%, स्वाध्यायी 28.94% पास

22 जून की सुबह राष्ट्रपति कूनो नेशनल पार्क में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और इसके बाद अगले दिन ग्वालियर से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। सूत्रों के अनुसार, बोत्सवाना से लाए गए शेष चीतों को खुले जंगल में छोड़ने का कार्यक्रम भी राष्ट्रपति के हाथों संपन्न कराया जा सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

राष्ट्रपति अपने मध्य प्रदेश दौरे के दौरान ग्वालियर, श्योपुर, इंदौर, बैतूल और जबलपुर का भी भ्रमण करेंगी। इस दौरान वे ओंकारेश्वर महादेव में दर्शन-पूजन भी करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सभी संबंधित जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *