कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 21 Jun 2026 08:50:45 AM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jun 2026 08:58:26 AM (IST)

ग्वालियर किले पर मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: प्रभारी मंत्री और प्रशासनिक अफसरों ने किया योगाभ्यास, स्विमिंग पूल में भी हुआ अनोखा योग
ग्वालियर दुर्ग पर सुबह 6 बजे जिला स्तरीय योगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। नईदुनिया

HighLights

  1. ग्वालियर किले पर जनप्रतिनिधियों और अफसरों का जमावड़ा
  2. स्विमिंग पूल के पानी के अंदर तैरते हुए अनूठा योग
  3. नेवल यूनिट के कैडेट्स का दिखा जबरदस्त उत्साह

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। ऐतिहासिक ग्वालियर दुर्ग पर रविवार, 21 जून को सुबह 6 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के जल संसाधन व जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट थे।

naidunia_imageकार्यक्रम में भाग लेतीं कलेक्टर और एएसपी और अन्य अधिकारी। जनसंपर्क विभाग

इस भव्य आयोजन में सांसद भारत सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, जीडीए अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया और साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

साथ ही संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, कलेक्टर रुचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह, निगमायुक्त संघ प्रिय और जिला पंचायत सीईओ सोजन सिंह रावत सहित प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने एक साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया।

naidunia_imageश्रीहरि स्विमिंग एकेडमी के तैराक पानी में अनूठा योग करते हुए।

दूसरी ओर, ग्वालियर के दीनदयाल नगर स्थित विद्या भवन पब्लिक स्कूल की श्रीहरि स्विमिंग एकेडमी में एक अनूठी पहल देखने को मिली। यहां पहली बार स्विमिंग पूल के भीतर पानी के अंदर योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। चीफ कोच सब लेफ्टिनेंट सचिन पाल ने बतायाक कि, हमारे तैराकों ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय तैराकों ने सूर्य नमस्कार और विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।

naidunia_image

एनसीसी कैडेट योग की एक मुद्रा करते हुए।

इसके अतिरिक्त, इसी स्कूल में चल रहे थ्रीएमपी नेवल यूनिट के 10 दिवसीय एनुअल ट्रेनिंग कैंप (ATC-37) में कैडेटों ने भी उत्साह से योगासन किए, जिसे अर्चना और लावन्या ने कोऑर्डिनेट किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *