शुक्रवार को ही तेल कंपनियों ने बड़ी बढ़ोतरी की थी …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 19 May 2026 08:34:42 AM (IST)Updated Date: Tue, 19 May 2026 08:35:13 AM (IST)

शुक्रवार के बाद मंगलवार को फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, ग्वालियर में पेट्रोल अब 110.65 और डीजल  95.83 रुपये प्रति लीटर
प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. मंगलवार को पेट्रोल 95 पैसे और डीजल 93 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा
  2. घरेलू बजट पर भारी पड़ रही ईंधन की मार
  3. पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक स्तर पर ईंधन आपूर्ति पर बढ़ते दबाव का सीधा असर अब आम उपभोक्ताओं की जेब पर दिखने लगा है। ग्वालियर में ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का दौर जारी है। शुक्रवार को हुई भारी वृद्धि के बाद अब मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में उछाल आया है।

पेट्रोल में 95 और डीजल में 95 पैसे की हुई बढ़ोतरी

ग्वालियर में मंगलवार सुबह से पेट्रोल के दाम में 95 पैसे और डीजल के दाम में 93 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस ताजा वृद्धि के बाद शहर में पेट्रोल अब 110.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.83 रुपये प्रति लीटर के भाव पर पहुंच गया है।

मोतीझील स्थित कुंदनमल-सूरजमल इंटरप्राइजेज (पेट्रोल पंप) के मैनेजर संतोष शर्मा ने बताया कि इससे पहले, बीते शुक्रवार को ही तेल कंपनियों ने बड़ी बढ़ोतरी की थी, जिसमें पेट्रोल 3.28 रुपये महंगा होकर 106.42 रुपये से सीधे 109.70 रुपये पर पहुंच गया था। वहीं डीजल भी 3.10 रुपये की छलांग लगाकर 91.80 रुपये से 94.90 रुपये प्रति लीटर हो गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *