व्हाइट हाउस की अघोषित चाय पार्टी रंगमहल गार्डन में आयोजित हुई जिसका उद्देश्य व्हाइट हाउस के प्रत्याशियों की जीत का संकल्प व सभी को एकजुट करना था। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 01 Jun 2026 10:58:01 AM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jun 2026 11:24:08 AM (IST)

व्हाइट हाउस की चाय पार्टी से वर्तमान अध्यक्ष और सचिव गायब, क्रिएटिव हाउस में हेमंत और सुरेश के नामों की चर्चा तेज
चैंबर ऑफ कामर्स के चुनाव के लिए व्हाइट हाउस की चाय पार्टी में मौजूद सदस्य। नईदुनिया

HighLights

  1. ग्वालियर चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव
  2. 4 जून की साधारण सभा में होगा तारीख पर फैसला
  3. दो बड़े नेताओं के खेमों में बंटा व्हाइट हाउस

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। आगामी मप्र चैंबर आफ कामर्स के चुनाव को लेकर व्हाइट हाउस के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब क्रिएटिव हाउस के दावेदारों के संभावित नाम सामने आ गए हैं। क्रिएटिव हाउस से अध्यक्ष पद की दावेदारी में हेमंत गुप्ता व सुरेश बंसल के संभावित नाम आए हैं। व्हाइट हाउस के सचिव दीपक अग्रवाल के सामने राकेश अग्रवाल संभावित प्रत्याशी हो सकते हैं। संयुक्त अध्यक्ष पद पर भी सुरेश बंसल का नाम चल रहा है तो वहीं उपाध्यक्ष के लिए संदीप नारायण अग्रवाल का नाम है।

कोषाध्यक्ष पद के लिए अजय गोयल की दावेदारी हो सकती है। वहीं सह-सचिव पद के लिए अभी राजेश बंसल व राकेश अग्रवाल दो नाम हैं। इन नामों पर क्रिएटिव हाउस की उठापटक जारी है। चार जून को क्रिएटिव हाउस की बैठक भी प्रस्तावित है। रविवार को व्हाइट हाउस की अघोषित चाय पार्टी रंगमहल गार्डन में आयोजित हुई जिसका उद्देश्य व्हाइट हाउस के प्रत्याशियों की जीत का संकल्प व सभी को एकजुट करना था।

खास बात यह कि इसमें व्हाइट हाउस के ही वर्तमान अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल व सचिव दीपक अग्रवाल नहीं थे। पार्टी में व्हाइट हाउस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पारस जैन ने हाउस के सभी सदस्यों को उम्मीदवार बनाने के लिए दिए धन्यवाद दिया और चुनाव के दौरान हाउस के उम्मीदवारों को जिताने की भी अपील की। व्हाइट हाउस की पार्टी में अरविंद अग्रवाल, जीएल भोजवानी, सोनू मंगल सहित लगभग तीन सौ से ज्यादा व्यापारीगण उपस्थित रहे।

अभी चुनाव तिथि भी निश्चित नहीं

वैसे चेंबर के चुनाव 18 जुलाई तक होने हैं। लेकिन सौ से अधिक सदस्यों ने गर्मी को देखते हुए चुनाव को आगे बढ़ाने के लिए आवेदन दिया है। इस पर निर्णय के लिए चैंबर आफ कामर्स की साधारण सभा का आयोजन चार जून को होना संभावित है। इसमें ही निर्णय लिया जाएगा कि चुनाव कब होंगे। इसे लेकर भी व्हाइट हाउस के सदस्यों दो फाड़ है। एक गुट चाहता है कि चुनाव समय पर हो और एक गुट चाहता है कि चुनावों को आगामी समय के लिए टाल दिया जाए।

बगावत हो सकती है हाउस में

व्हाइट हाउस से जुड़े लोगों ने बताया कि हाउस की राजनीति भी भाजपा के उन दो बड़े नेताओं के खेमों में बंटी हुई है। ऐसे में चैंबर के चुनाव दो हाउसों के बीच नहीं, बल्कि दो नेताओं की व्यापारियों की पकड़ को साबित करेगा। इस वजह से पदाधिकारियों का गायब रहना भी चर्चा का विषय रहा। वहीं व्हाइट हाउस के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल का टिकट कटने को लेकर चर्चा हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *