थाने में सुनियोजित ढंग से हाजिर हुआ आरोपी पति अमित रजक। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 24 May 2026 01:02:41 PM (IST)Updated Date: Sun, 24 May 2026 01:03:08 PM (IST)

वकील के साथ थाने पहुंचा फरार पति; पत्नी पर लगाए नशे के आरोप, पिता बोले- सबूत दो
सोशल मीडिया

HighLights

  1. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पलक रजक की मौत का मामला
  2. मोबाइल फॉर्मेट कर वकील के साथ थाने पहुंचा आरोपी पति
  3. आरोपी ने लगाए आरोप, पिता ने कहा- ‘झूठा बदनाम मत करो’

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पलक रजक की मौत का जिम्मेदार उसका पति अमित रजक वकील के साथ खुद थाने पहुंच गया। पुलिस उसकी तलाश में रिश्तेदारों के घर भी दबिश दे रही थी। पूरा परिवार फरार हो गया था। सुनियोजित ढंग से वह हाजिर हो गया। खुद को बेकसूर बता रहा था। मोबाइल भी फार्मेट कराकर थाने पहुंचा।

इधर उसकी तथाकथित बहन सामने आई है, जिसने पलक पर अनर्गल आरोप लगाए हैं। आरोपित का कहना है- पलक शराब, गांजा का नशा करती थी। वह सिगरेट पीती थी। इससे पलक का परिवार आक्रोशित है। पलक के पिता का कहना है- बेटी को झूठा बदनाम न किया जाए। अगर ऐसा है तो सबूत दे दे। जबकि अमित के इतने सबूत हैं कि वह जेल से बाहर नहीं आ पाएगा।

मुरार के सुरैयापुरा में रहने वाली पलक रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसके ससुराल वाले अस्पताल ले गए थे, जहां स्ट्रेचर पर पड़ी मिली थी। पति व अन्य ससुरालीजन इसे आत्महत्या बता रहे थे। पलक के मायके वालों ने बताया कि वह बहुत ज्यादा परेशान थी। उसकी हत्या की गई। पति अमित रजक और उसकी सास व देवर प्रताड़ित करते थे। उसने अपने भाई को आखिरी काल कर कहा था- वह जल्दी आ जाए, अगर नहीं आया तो ससुराल वाले उसे मार डालेंगे। इस मामले में मुरार पुलिस ने दहेज हत्या की एफआइआर दर्ज की थी। पूरा परिवार घटना के बाद ही फरार हो गया था। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसके चलते आरोपित अमित रजक खुद थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

आरोपितों ने मिटाये सबूत, तब पहुंची फोरेंसिक टीम: इस मामले में फोरेंसिक टीम की लापरवाही भी सामने आई है। आरोपितों ने सबूत मिटा दिए। घटना के तीन दिन बाद घटनास्थल पर एफएसएल टीम पहुंची।

सीएसपी ने कहा…

पलक की मौत के मामले में पति को पकड़ लिया है। लगातार पुलिस दबिश दे रही थी, जिसके चलते वह थाने पहुंच गया। पूछताछ चल रही है। – अतुल कुमार सोनी, सीएसपी, मुरार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *