ससुर उदयभान यादव के नाम पर दामाद सुमित यादव दहेज की गाड़ियों पर पुलिसिया बत्ती लगाकर रौब झाड़ता है। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 04 Jun 2026 08:02:25 AM (IST)Updated Date: Thu, 04 Jun 2026 08:03:00 AM (IST)

मुरैना टीआई के समधी-दामाद का होटल में उत्पात, खाना देरी से मिलने पर स्टाफ को पीटा, फिर बरसाईं गोलियां
होटल और बाहर खड़ी गाड़ियों पर टीआई के समधी-ससुर ने की ताबड़तोड़ फायरिंग (एआई से बना चित्र)।

HighLights

  1. मोहनपुर रोड पर स्थित होटल ग्लोरी की वारदात
  2. केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्स से रिटायर हैं समधी संजय यादव
  3. दोनों की तलाश कर रही पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मुरैना के सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान यादव के दामाद सुमित यादव और समधी संजय यादव ने ग्वालियर स्थित होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। सुमित यादव होटल के अंदर खाना खाने के लिए गया था। ऑर्डर में देरी पर उसने मैनेजर और स्टाफ के साथ मारपीट की। गला दबाने की कोशिश की। इसके बाद अपने पिता के साथ पहुंचकर रात करीब 11 बजे जमकर फायरिंग की।

इनके साथ चार लोग और थे। मुरार थाना पुलिस ने संजय यादव और सुमित यादव पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मुरार थाना पुलिस ने इनके घर दबिश दी, लेकिन गायब मिले हैं। संजय यादव केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्स से रिटायर हैं। दोनों की तलाश में दो टीमें लगी हैं।

naidunia_image

होटल में तोड़फोड़ करते आरोपित, दूसरे चित्र में बंदूक से गोली चलाता आरोपित। सीसीटीवी फुटेज

मैनेजर को पहले पीटा फिर गला दबाया

मुरार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहनपुर रोड पर निशांत राजपूत का होटल ग्लोरी है। होटल पर सुमित यादव पुत्र संजय यादव निवासी बड़ागांव रात को खाना खाने के लिए गया था। यहां मैनेजर रोहित राजपूत था। सुमित यादव ने खाने का ऑर्डर किया। रोहित दूसरे कस्टमर से बात कर रहा था। इसी दौरान उसे ऑर्डर लेने में देरी हो गई। इस पर सुमित नाराज हो गया। सुमित ने उस पर हमला कर दिया। उसे पहले पीटा फिर गला दबाने लगा। कर्मचारी सुमित लोधी ने सुमित यादव को रोका तो वह उस पर हमलावर हो गया।

वारदात कर भागे आरोपी

इसके बाद यहां से भाग गया। कुछ देर बाद अपने पिता संजय यादव के साथ व अन्य चार लोगों के साथ मिलकर बंदूकों से लैस होकर आया। उस समय रोहित होटल बंद कर रहा था। आते ही इन लोगों ने गेट में पहले गोली मारी। इसके बाद होटल के बाहर खड़ी कार एमपी 07 एएल 5429 और होटल के कमरे में रुके ग्राहक विनीत दुबे की कार एमपी 15 जेडएल 0443 पर जमकर फायरिंग की। गाड़ियों में गोलियां लगी। इसके बाद आरोपी यहां से भाग निकले। गोली चलने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर नामजद एफआईआर की। इनके घर दबिश दी। तब पता लगा कि यह लोग सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान यादव के दामाद और समधी हैं।

रौब के लिए स्कॉर्पियो-थार पर पुलिस की बत्ती लगाकर घूमता है सुमित: सुमित यादव पूरे इलाके में रौब झाड़ता है। ससुर थाना प्रभारी हैं तो उसने शादी में दहेज में मिली स्काॅर्पियो पर बत्ती लगवा रखी है। थार पर भी बत्ती लगाकर घूमता है। जब ट्रैफिक पुलिस यातायात नियम के उल्लंघन में पकड़ती है तो ससुर को फोन कर गाड़ी छुड़वा लेता है। इसकी जानकारी ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी है।

  • हथियार लाइसेंस निलंबित होंगे: इस तरह की गोलीबारी के मामलों में पुलिस हथियार लाइसेंस निलंबित करती है। इस मामले में भी हथियार लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे।
  • सख्त कार्रवाई होगी: एएसपी अनु बेनीवाल ने कहा, होटल पर गोलीबारी और तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपितों को नामजद किया है। इनकी तलाश चल रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *