शहर में जैसे-जैसे पारा बढ़ा है, वैसे-वैसे शहर की आबोहवा में सुधार दर्ज किया गया है। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 18 May 2026 08:13:04 AM (IST)Updated Date: Mon, 18 May 2026 08:16:41 AM (IST)

ग्वालियर में भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत: पारा बढ़ते ही सुधरी हवा की सेहत, रिकॉर्ड स्तर पर गिरा प्रदूषण
पार्क में साफ हवा का आनंद लेते लोग। सोशल मीडिया

HighLights

  1. 180 के पार रहने वाला एक्यूआई आया नीचे
  2. सड़कों पर सन्नाटे से थमा धूल का गुबार
  3. मिस्ट स्प्रे सिस्टम ने दिखाया असर

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अंचल में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है और आसमान से बरसती आग ने आम जनजीवन को पूरी तरह बेहाल कर दिया है। इस प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच शहरवासियों के लिए एक राहत भरी खबर भी सामने आई है।

शहर में जैसे-जैसे पारा बढ़ा है, वैसे-वैसे शहर की आबोहवा में सुधार दर्ज किया गया है। भीषण गर्मी की वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) काफी नीचे आ गया है, जिससे हवा पहले के मुकाबले कहीं अधिक साफ और सांस लेने योग्य हो गई है।

naidunia_image

180 के पार रहने वाला एक्यूआई आया नीचे

आमतौर पर शहर का एक्यूआई बेहद चिंताजनक स्थिति में रहता है। सामान्य दिनों में शहर का प्रदूषण स्तर 180 से लेकर 200 के ऊपर तक दर्ज किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से खराब श्रेणी में आता है। धूल के कण और वाहनों का धुआं मिलकर शहर की हवा को भारी बना देते हैं, लेकिन जब से अंचल में तापमान ने बढ़ना शुरू किया है, तब से शहर के एक्यूआइ में अप्रत्याशित सुधार देखा जा रहा है।

धूल के गुबार से मिली राहत

सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव घटने और निर्माण गतिविधियों पर ब्रेक लगने से शहर में धूल उड़ने की प्रक्रिया भी काफी कम हो गई है। आमतौर पर वाहनों के टायरों से उड़ने वाली धूल हवा में पीएम 10 के स्तर को बढ़ा देती है। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा प्रमुख चौराहों पर चलाए जा रहे मिस्ट स्प्रे सिस्टम ने भी हवा में मौजूद धूल के कणों को नीचे बिठाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *