नौतपा के बीच ग्वालियर-चंबल अंचल के मौसम ने अचानक ऐसा यू-टर्न लिया है कि भीषण तपन और लू से झुलस रहे शहरवासियों को बड़ी राहत मिल गई है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 30 May 2026 08:27:49 AM (IST)Updated Date: Sat, 30 May 2026 08:29:23 AM (IST)

Weather Update: नौतपा के बीच भट्टी की तरह तप रहे ग्वालियर को मिली राहत, बारिश से 10.2 डिग्री गिरा तापमान
ग्वालियर की तपती धरती को बारिश ने दी राहत (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ग्वालियर की तपती धरती को बारिश ने दी राहत
  2. दिन के तापमान में गुरुवार की तुलना में गिरावट
  3. पिछले 24 घंटे में हुई जिले में 11 मिमी बारिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नौतपा के बीच ग्वालियर-चंबल अंचल के मौसम ने अचानक ऐसा यू-टर्न लिया है कि भीषण तपन और लू से झुलस रहे शहरवासियों को बड़ी राहत मिल गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान शहर में हुई 11 मिमी की ठीक-ठाक बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया है। ठंडी हवा और बारिश ने दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट ला दी है, जिससे पिछले कई दिनों से भट्टी की तरह तप रही धरती पर लोगों ने राहत की सांस ली है। सुबह भी करीब 1.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

पारे में गिरावट, दिन का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़का

बारिश की वजह से गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को तापमान में 10.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को दिन का तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस से 34.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। रात के समय भी मौसम सुहाना रहा और न्यूनतम तापमान में 7.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। रात का तापमान 30.0 से गिरकर 22.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

आगामी चार दिनों का पूर्वानुमान, थमेगी नौतपा की तपन

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवा के घेरे के कारण अंचल में प्री-मानसून गतिविधियों की सक्रियता देखने को मिल रही है। अगले चार दिनों तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे।

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बौछारें गिरने की संभावना है। इस मौसमी बदलाव के चलते आगामी चार दिनों तक दिन का पारा 35 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा। इससे लोगों को फिलहाल लू और तीखी धूप मुक्ति मिली रहेगी।

शहर में रात की आंधी व पानी का दिखा असर

रात की आंधी की वजह से शहर में कई जगहों पर पेड़ गिर गए थे। उन्हें नगर निगम ने दिन में हटाया। जिन क्षेत्रों से ये पेड़ हटाए गए, वहां पर बिजली गुल रही। साथ ही शहर की कई प्रमुख सड़कों व बस्तियों की सड़कों पर पानी भरा रहा। इससे लोगों को परेशानी हुई।

पारे की चाल

अधिकतम तापमान-34.5 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान-22.4 डिग्री सेल्सियस

  • 05:30-26.0 डिग्री सेल्सियस
  • 08:30-22.6 डिग्री सेल्सियस
  • 11:30-28.6 डिग्री सेल्सियस
  • 14:30-32.4 डिग्री सेल्सियस
  • 17:30-31.4 डिग्री सेल्सियस

शहर में वर्षा की स्थिति

24 घंटे में वर्षा: 11 मिमी

शुक्रवार को हुई वर्षा: 1.1

अभी तक हुई कुल वर्षा: 65 मिमी

यह भी पढ़ें- Monsoon Update: छत्तीसगढ़ के किसानों पर ‘एल नीनो’ की मार! देर से दस्तक देगा मानसून, जून में लू और उमस करेगी बेहाल

अंचल में वर्षा की स्थिति

भितरवार: 2 मिमी

चीनोर: 1.3 मिमी

डबरा: 0.2 मिमी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *