ज्योति के दो माह के बेटे का शनिवार को दष्ठौन कार्यक्रम था। इसी दौरान हर्ष फायरिंग हुई थी। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 02 Jun 2026 10:02:12 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jun 2026 10:02:41 AM (IST)

ग्वालियर: दष्ठौन कार्यक्रम में भाभी के सिर में गोली मारने वाला देवर पकड़ा, बोला-पता नहीं था बचा है राउंड
मृतिका ज्योति उर्फ जाह्नवी कुशवाह और आरोपी देवर योगेश कुशवाह। नईदुनिया

HighLights

  1. मजाक ने ली भाभी की जान
  2. कमरे में पति के साथ गिफ्ट देख रही थी ज्योति
  3. तभी देवर ने कनपटी पर पिस्टल रख दबा दिया ट्रिगर

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। थाटीपुर के तृप्ति नगर इलाके में ज्योति उर्फ जाह्नवी कुशवाह को गोली लगने के मामले का राजफाश हो गया है। देवर योगेश कुशवाह भी पकड़ा गया है। पूछताछ में उसने बताया कि रात को दष्ठौन कार्यक्रम में अवैध पिस्टल से हर्ष फायरिंग की थी।

सारी गोली चल गईं…

उसे लगा कि सारी गोली चल गईं। उसे यह नहीं पता था कि मैग्जीन में राउंड फंसा है। मजाक में सुबह उसने भाभी की कनपटी पर पिस्टल रखी और ट्रिगर दबा दिया। इसके बाद गोली चल गई और लग गई। पुलिस अभी इस मामले में और भी आरोपियों के नाम बढ़ाएगी।

ज्योति के दो माह के बेटे का शनिवार को दष्ठौन कार्यक्रम था। इसी दौरान हर्ष फायरिंग हुई थी। रविवार सुबह गोली लगी और उसकी मौत हो गई। पूरे दिन मौत को स्वजन छिपाए रहे। गिरने से मौत बताई गई और डीप फ्रीजर भी मंगवा लिया था। तभी पुलिस को भनक लग गई और पुलिस ने यहां दबिश दे दी।

योगेश को पुलिस ने जब पकड़ा तो वह बोला कि उसे नहीं पता था कि मैग्जीन में राउंड बचा है। जब ज्योति उर्फ जाह्नवी पति मनोज कुशवाह के साथ कमरे में मौजूद थी। तभी गिफ्ट देख रही थी। इसी दौरान योगेश आया। वह पिस्टल भी साथ लाया था। उसने कनपटी पर पिस्टल रखी और ट्रिगर दबा दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *