डॉक्टर ने दोनों के कागज देखने के बाद उसके कागज देखने की बात कही तो हंगामा करना शुरू कर दिया, फिर मारपीट कर दी। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 02 Jun 2026 01:42:03 PM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jun 2026 01:42:34 PM (IST)

ईएसआइ अस्पताल में बवाल, डॉक्टर को मरीज के बेटे ने जूते से पीटा, मोबाइल भी तोड़ डाला
डॉक्टर से मारपीट करता मरीज का बेटा एआई से बना चित्र।

HighLights

  1. अस्पताल में लाइन में लगने पर विवाद
  2. डॉक्टर से पहले अभद्रता की फिर मारपीट
  3. डॉ. कुलदीप साथी डॉ. परमिंदर के साथ ड्यूटी पर थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ईएसआइ अस्पताल में सोमवार को एक मरीज के बेटे व उसके साथी ने जमकर बवाल किया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से पहले अभद्रता की। फिर उसकी मारपीट कर दी। इसके बाद जूते से पीटा।

जब डॉक्टरों ने वीडियो बनाना चाही तो मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। डॉक्टर कुलदीप कुमार स्वर्णकार सिटी सेंटर स्थित राज्य कर्मचारी आवास कालोनी में रहते हैं। वह अपने साथी डॉ. परमिंदर के साथ ड्यूटी पर थे। डॉक्टर परमिंदर ने उन्हें तीन मरीजों के कागज दिए। इनकी जांच की जा रही थी। इसमें एक मरीज का नाम राकेश था। उसका बेटा यहां आया था।

दो मरीजों के कागज डॉ. कुलदीप देख रहे थे। इसी दौरान मरीज का बेटा बोला कि वह काफी देर से यहां खड़े हैं। उनके कागज पहले देखे जाएं। पिता दूसरे अस्पताल में भर्ती हैं। जब डॉक्टर ने दोनों के कागज देखने के बाद उसके कागज देखने की बात कही तो हंगामा करना शुरू कर दिया, फिर मारपीट कर दी।

अहिल्याबाई जयंती पर उपद्रव का मामले में 10 पर एफआईआर

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अहिल्याबाई जयंती पर मुरार में पुलिस पर पथराव और टीआइ मैना पटेल की गाड़ी की तोड़फोड़ कर बदसलूकी करने के मामले में एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस ने 10 लोगों को नामजद किया है। इनकी पहचान वीडियो व सीसीटीवी फुटेज से हुई है। अभी और नाम बढ़ाए जाएंगे। उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

अहिल्याबाई जयंती पर मुरार के रामलीला मैदान में करीब ढाई हजार लोग जमा हुए थे। बाइक और ट्रैक्टर सवार स्टंटबाजी कर रहे थे। यहां भीड़ भी थी। इस दौरान स्टंट के दौरान हादसा हो सकता था। पुलिस ने कई बार रोका। जब यह लोग नहीं माने तो बाइक की चाबी खींच ली। इस दौरान मुंहवाद हुआ।

फिर तो पुलिस पर हमला कर दिया गया। टीआइ मैना पटेल को घेर लिया गया। बदसलूकी और नारेबाजी की गई। उनकी गाड़ी की भी तोड़फोड़ कर दी गई। इस घटना में राहुल बघेल घायल हुआ था। रविवार को तो इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने उपद्रव करने वाले और भड़काने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले 10 चेहरों को चिह्नित कर लिया है।

इन पर दर्ज हुई एफआइआर: घंसू बघेल, भूरा बघेल, नीशू बघेल, सतेंद्र बघेल, राहुल बघेल, मनीष बघेल, राहुल कुमार, यशराज बघेल, सौरभ बघेल, सुदामा बघेल।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *