इमरती देवी ने पोस्ट में लिखा कि “तुम परिवार की खुशी थे… हमेशा दिलों में जिंदा रहोगे ब्रूजो।” …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 24 May 2026 02:55:00 PM (IST)Updated Date: Sun, 24 May 2026 02:59:06 PM (IST)

डॉग ब्रूजो की मौत से दुखी इमरती देवी, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि पोस्ट पर जमकर आए रिएक्शन
डॉग ब्रूजो के साथ बैठीं इमरती देवी और सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा किए कमेंट्स।

HighLights

  1. फेसबुक पोस्ट में छलका दर्द
  2. ब्रूजो को बताया परिवार की खुशी
  3. सोशल मीडिया पर मिले मिले-जुले रिएक्शन

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की करीबी और पूर्व मंत्री इमरती देवी अपने पालतू डॉग ‘ब्रूजो’ की मौत के बाद गहरे दुख में डूबी नजर आईं। रविवार दोपहर उन्होंने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए ब्रूजो को श्रद्धांजलि दी।

इमरती देवी ने पोस्ट में लिखा कि “तुम परिवार की खुशी थे… हमेशा दिलों में जिंदा रहोगे ब्रूजो।” पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने उनके दुख में संवेदना जताई, तो कुछ लोगों ने इस पोस्ट को लेकर मजाकिया और मिम्स वाले कमेंट भी किए।

फेसबुक पर वायरल हो रही इस पोस्ट पर खबर लिखे जाने तक लगातार कमेंट्स और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी था। किसी ने ब्रूजो को परिवार का सदस्य बताया तो कुछ यूजर्स ने अलग-अलग अंदाज में अपनी भड़ास भी निकाली। इमरती देवी डबरा की हैं।

यूजर्स ने इस तरह किए कमेंट्स…

naidunia_image



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *