सिरोल के हनुमान मंदिर में सेवादार पर सोते समय चाकू से हमला हुआ। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। गद्दी विवाद एंगल पर पुलिस जांच और संदिग्धों से प …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 17 Apr 2026 09:23:03 AM (IST)Updated Date: Fri, 17 Apr 2026 09:23:03 AM (IST)

ग्वालियर में बाग वाले हनुमान मंदिर के सेवादार पर आधी रात हमला, गले और सीने मारा चाकू
बाग वाले हनुमान मंदिर में देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. मंदिर में सेवादार पर रात में सोते समय हमला हुआ
  2. हमलावरों ने चाकू से गले और सीने पर वार किया
  3. गंभीर हालत में सेवादार अस्पताल में भर्ती कराया

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। सिरोल क्षेत्र के डोंगरपुर गांव स्थित बाग वाले हनुमान मंदिर में देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां मंदिर के सेवादार योगेंद्र दास महाराज पर सोते समय अज्ञात हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उनके गले और सीने पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें पहले मुरार जिला अस्पताल और फिर हजार बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मंदिर की गद्दी को लेकर चल रहे विवाद को भी इस हमले से जोड़कर देखा जा रहा है।

सोते समय किया गया जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार घटना देर रात की है, जब योगेंद्र दास महाराज मंदिर में पट बंद होने के बाद सो रहे थे। इसी दौरान तीन हमलावर वहां पहुंचे और कंबल हटाकर उन पर चाकू से एक के बाद एक तीन वार किए। हमले में उनके गले और सीने पर गहरी चोटें आईं। शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और शिष्यों को सूचना दी गई, जो तत्काल मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल सेवादार को पहले मुरार जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें हजार बिस्तर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

तीन लोगों पर जताया संदेह

घायल योगेंद्र दास महाराज ने चंद्रशेखर महाराज, मोहन कुशवाह और कैलाश बघेल पर हमले का संदेह जताया है। पुलिस ने तीनों को पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि आरोपियों ने घटना में शामिल होने से इनकार किया है। पुलिस उनके बयान की तस्दीक कर रही है।

मंदिर की गद्दी को लेकर चल रहा है विवाद

बताया जा रहा है कि मंदिर की गद्दी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। पूर्व सेवादार हरिदास बाबा के निधन के बाद चंद्रशेखर महाराज को उत्तराधिकारी बनाया गया था, लेकिन बाद में योगेंद्र दास ने गद्दी संभाल ली। इसी विवाद को हमले की वजह माना जा रहा है।

एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी धर्मवीर सिंह ने मौके का निरीक्षण किया और पुलिस को जांच के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट करने में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *