ग्वालियर में रील बनाते समय युवक से चली गोली, पड़ोसी घायल। एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जांच जारी। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 23 Apr 2026 09:20:27 AM (IST)Updated Date: Thu, 23 Apr 2026 09:20:27 AM (IST)

ग्वालियर में कट्टा लेकर पोज दे रहा था युवक, पड़ोसी के हाथ में लगी धोखे से चली गोली, घायल
रील बनाने के जुनून में दो युवक गंभीर घटना कर बैठे। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. रील बनाते समय कट्टे से चली गोली, पड़ोसी घायल
  2. टीनशेड तोड़कर हाथ में लगी गोली, बड़ा हादसा टला
  3. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के जनकगंज स्थित घोसीपुरा इलाके में रील बनाने के जुनून में दो युवक गंभीर घटना कर बैठे। हथियार के साथ इंटरनेट मीडिया पर टशन दिखाने के चक्कर में एक युवक कट्टा हाथ में लेकर पोज दे रहा था। उसके साथ दोस्त भी था।

इसी दौरान धोखे से ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। यह गोली पड़ोस में रहने वाले युवक के हाथ में जा लगी। गनीमत रही कि गोली सीने या किसी अन्य संवेदनशील हिस्से में नहीं लगी, जिससे उसकी जान बच गई। इस मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा अब भी फरार है। उसकी तलाश चल रही है।

ये है पूरा मामला

  • घोसीपुरा इलाके में रहने वाला राजेंद्र शाक्य सुबह अपने घर के अंदर सो रहा था। जहां वह सो रहा था, वहां ऊपर पक्की छत नहीं है, बल्कि टीनशेड है। इसी दौरान टीनशेड को फोड़कर गोली आई और उसके हाथ में जा धंसी। वह तुरंत परिजन के साथ अस्पताल गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
  • जनकगंज थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज की। सीएसपी लश्कर मनीष यादव और उनकी टीम पड़ताल में जुटी। पुलिस ने राजेंद्र से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बाहर आया तो दो युवक भाग रहे थे, लेकिन वह चेहरा नहीं देख पाया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखना शुरू किए। इसमें युवक की पहचान फैजान पुत्र रहीस खान निवासी शिवनगर कटी घाटी के रूप में हुई। उस तक पुलिस पहुंच गई। उसने इस घटना का राजफाश किया।
  • उसने बताया कि वह दोस्त शाकिव पुत्र शकील खान के साथ कट्टे से रील बना रहा था। इसी दौरान गोली चल गई। पुलिस ने फैजान को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एफआइआर दर्ज की गई है।


  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *