ग्वालियर में 56 शिक्षकों की कॉपी जांच और रीटोटलिंग में गलती, हजारों छात्र प्रभावित, कार्रवाई की तैयारी और दोबारा परीक्षा आयोजित होगी। …और पढ़ें

HighLights
- 56 शिक्षकों की कॉपी जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई
- हजारों छात्रों के नंबर गलत, कई छात्र फेल घोषित हुए
- रीटोटलिंग में भी शिक्षकों ने दोबारा गलतियां कीं
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पांचवीं व आठवीं की कॉपी जांचने में जिले के 56 शिक्षकों ने गलती की थी। इस वजह से छात्र या तो फेल हो गए या फिर उनके अंक कम हो गए। उसके बाद 4 हजार से अधिक छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं को दोबारा रीटोटलिंग के आवेदन किए। इसमें भी शिक्षकों ने लापरवाही की और रीटोटलिंग भी गलत कर दी।
ऐसे में जिला शिक्षा केंद्र ने मामले की जांच की और 56 शिक्षकों को दोषी पाया। इन्हें नोटिस भी दिया गया और कुछ शिक्षकों न जवाब भी दिए हैं। हालांकि जिला शिक्षा केंद्र के अफसर जवाबों को अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन विभाग के सूत्र बताते हैं कि शिक्षकों पर कार्रवाई जरूर होगी।
छात्रों को मिलेगा दूसरा अवसर
- शिक्षकों की लापरवाही का शिकार हुए छात्रों के लिए अब राज्य शिक्षा केंद्र द्वितीय परीक्षा का आयोजन अगले महीने कराने जा रहा है। इस परीक्षा में छात्र परीक्षा देकर पास होंगे। क्योंकि कई स्कूलों के शिक्षकों ने तो मुख्य परीक्षा के साथ छात्रों के तिमाही व छमाही परीक्षा के अंक भी नहीं जोड़े हैं। इससे छात्र फेल हो गए।
- कार्रवाई के लिए जिला पंचायत सीईओ को भेजे जा रहे हैं प्रस्ताव जिन शिक्षकों पर कार्रवाई की जाना है। उनके प्रस्ताव जिला पंचायत सीईओ के पास भेजे जा रहे है। सीईओ स्तर से इन शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा केंद्र समन्वयक महेश सिंह करोरिया ने बताया कि शिक्षकों को नोटिस दिए गए थे। उनके जवाब भी आए हैं। अब कार्रवाई के लिए सीईओ को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
