50 वर्षीय पृथ्वी हुंडराज वाधवानी की पत्नी नीतू वाधवानी और भतीजे उमेश वाधवानी का इलाज चल रहा है। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 19 May 2026 07:51:35 AM (IST)Updated Date: Tue, 19 May 2026 07:52:52 AM (IST)

दीव में भीषण सड़क हादसा: ग्वालियर के तिली कारोबारी व बेटे की मौत, पत्नी और भतीजा गंभीर रूप से घायल
दीव के अस्पताल में घटना की जानकारी लेती पुलिस। मृतक कारोबारी पृथ्वी हुंडराज वाधवानी और अनिकेत। सोशल मीडिया

HighLights

  1. जूनागढ़ में फैक्ट्री शुभारंभ के बाद सोमनाथ दर्शन करने जा रहा था परिवार
  2. 150 की रफ्तार से आ रही कार ने मारी टक्कर, सूरत की गाड़ी से हुआ हादसा
  3. माधवनगर में रहते थे पृथ्वी हुंडराज वाधवानी, गुजरात शिफ्ट होने की थी तैयारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के तिली कारोबारी का परिवार दीव में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में कारोबारी व उनके इकलौते बेटे की मौत हो गई। पत्नी व भतीजा घायल हैं। कारोबारी पृथ्वी हुंडराज वाधवानी यहां माधवनगर इलाके में रहते थे जो 14 मई को बड़े भाई के साथ जूनागढ़ में शुरू की तिली फैक्ट्री के शुभारंभ में परिवार सहित गए थे, शुभारंभ के बाद सोमनाथ दर्शन करने निकल रहे थे, लेकिन पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया।

कारोबारी का बेटा अनिकेत था इकलौता, बेटी दिल्ली में पढ़ रही है

50 वर्षीय पृथ्वी हुंडराज वाधवानी और उनके 16 वर्षीय बेटे अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई। पृथ्वी की पत्नी नीतू वाधवानी और भतीजे उमेश वाधवानी का इलाज चल रहा है।

पृथ्वी के बड़े भाई गिरधारीलाल गुजरात के जूनागढ़ में रहते हैं। ग्वालियर में काला सैयद के पास पृथ्वी वाधवानी की तिली फर्म और फैक्ट्री है। बेटी दिल्ली में पढ़ती है। पृथ्वी जल्द गुजरात की शिफ्ट होने की तैयारी में थे।

150 की गति में थी टक्कर मारने वाली कार

पूरा परिवार दो कारों से सोमनाथ दर्शन करने जा रहा था, आगे गिरधारीलाल की कार चल रही थी और पीछे पृथ्वी वाधवानी की कार थी जिसमें बेटा, पत्नी व भतीजा थे। जिस कार ने टक्कर मारी वह 150 की गति में होना बताई गई है। कार का नंबर जीजे16 सीएच 3528 बताया गया है जोकि सूरत के युवक के नाम निकली है। इस कार में छह लोग सवार थे जिनमें तीन को पकड़ लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *