ग्वालियर सेंट्रल जेल में विवादों के बीच बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। अधीक्षक विदित सरवइया को शिवपुरी भेजा गया, जबकि भोपाल जेल के राकेश भांगरे को नई जिम्म …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 10:03:02 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 10:03:02 AM (IST)

दुष्कर्मी ने की जिला न्यायालय के शौचालय में फांसी लगाने की कोशिश, पत्नी से चल रहा था विवाद
दुष्कर्मी ने की फांसी लगाने की कोशिश। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. विदित सरवइया का ग्वालियर से शिवपुरी तबादला किया गया।
  2. राकेश भांगरे को ग्वालियर सेंट्रल जेल की जिम्मेदारी मिली।
  3. वायरल वीडियो विवाद के बीच प्रशासनिक फेरबदल चर्चा में।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जिला न्यायालय में आत्महत्या के प्रयास का एक मामला सामने आया है। जहां दतिया के रहने वाले युवक ऊधम वंशकार ने जिला न्यायालय के शौचालय में खुद को गमछे से फांसी लगाने की कोशिश की। घटना मंगलवार शाम की है। दतिया का रहने वाला यह युवक दुष्कर्म के मामले में जमानत पर था। इस मामले में हुई सजा के खिलाफ इसने वर्ष 2022 में न्यायालय में अपील की थी।

इस मामले से जुड़ी स्थिति का पता करने और केस की तारीख पता करने के लिए वह जिला न्यायालय में पहुंचा। यहां आकर उसने शौचालय में जाकर गमछे से फांसी लगा ली। ऐसा करते हुए वहां मौजूद लोगों ने उसे देखा और तत्काल पुलिस को सूचित कर दिया। उसे फंदे से उतार कर तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

गमछे से फांसी लगाने की कोशिश की

बताया गया है कि युवक अपनी पत्नी से चल रहे विवाद से परेशान था। इसी के चलते उसने आत्महत्या का प्रयास किया। उसने एक चिठ्ठी में इस बात का उल्लेख भी किया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। दुष्कर्म के दोषी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां पर उसको डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। युवक केस की तारीख पतान करने के लिए वह जिला न्यायालय में पहुंचा था, जहां पर गमछे से उसने फांसी लगाने की कोशिश की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *