मुरार में महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर परिचित युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने ब्लैकमेल कर रुपये भी ऐंठे। पीड़िता की शिकायत पर एफआइआर दर् …और पढ़ें

HighLights
- नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी महिला के करीब आया था।
- महिला के बच्चों के स्कूल जाने पर दुष्कर्म की वारदात हुई।
- आरोपी ने कई बार महिला के साथ गलत काम किया था।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मुरार इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला को नौकरी का झांसा देकर फंसाया गया। उसके साथ परिचित युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। फिर ब्लैकमेल कर रुपये भी ऐंठ लिए। न तो रुपये लौटाए न ही नौकरी लगवाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
मुरार थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोसीपुरा में रहने वाली 35 वर्षीय महिला का पति से झगड़ा हो गया था। उसके बाद वह अपने बच्चों के साथ पति से सालों से अलग रह रही है। पति से उसका तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। महिला दूसरों के घर काम कर अपना परिवार पाल रही है। जहां वह किराये से रहती है। इसी मकान में अभिषेक कुशवाह किराये से रहता था। अभिषेक से उसकी बात होने लगी।
नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
- अभिषेक ने उससे कहा कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा। नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसके नजदीक आ गया। दो जनवरी को महिला के दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। इसी दौरान वह घर में आ गया। उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला को फैक्ट्री में नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
- उसके बाद भी कई बार महिला के साथ गलत काम किया। उसने महिला से रुपये मांगे। रुपये देने से इन्कार किया तो ब्लैकमेल करने लगा। महिला से रुपये भी ले लिए। इसके बाद नौकरी भी नहीं लगवाई। वह महिला से और रुपये मांग रहा था। परेशान होकर महिला ने मुरार थाने में एफआइआर दर्ज कराई।
