पिंक सिटी जयपुर में पैदल जा रही गर्भवती महिला के पीछे से आकर अश्लील हरकत करने वाला युवक ग्वालियर का गुंडा राहुल गुर्जर निकला है। वह ग्वालियर के सरसपुर …और पढ़ें

HighLights
- ग्वालियर के अपराधी ने पिंक सिटी में की गंदी हरकत
- लापरवाही बरतने पर जयपुर पुलिस के 2 जवान सस्पेंड
- वीडियो वायरल होने के बाद फरार हुआ राहुल गुर्जर
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पिंक सिटी जयपुर में पैदल जा रही गर्भवती महिला के पीछे से आकर अश्लील हरकत करने वाला युवक ग्वालियर का गुंडा राहुल गुर्जर निकला है। वह ग्वालियर के सरसपुरा गांव में रहता है। ग्वालियर में उस पर पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह लंबे समय से जयपुर में रह रहा है।
जयपुर में जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मालवीय नगर में पैदल जा रही गर्भवती महिला के पीछे एक युवक आया और उसने महिला के साथ अश्लील हरकत की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। तब सामने आया कि यह घटना 26 मार्च की है। इसके बाद आरोपित की तलाश शुरू की।
जयपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
जब जयपुर पुलिस ने पड़ताल की तब पता लगा कि वह जयपुर का नहीं बल्कि ग्वालियर के सरसपुरा गांव का रहने वाला है। आरोपित का नाम राहुल गुर्जर है। वह लंबे समय से जयपुर में रह रहा है। ग्वालियर में गोलीबारी, लूट, हथियार तस्करी में शामिल रहा है। जयपुर से यह भूमिगत हो गया है। अब इसकी तलाश के लिए जयपुर पुलिस की एक टीम ग्वालियर के लिए रवाना हो गई है।
जयपुर पुलिस कटघरे में है। आरोपित राहुल गुर्जर को थाने बुलाया गया। उसे यहां बुलाने के बाद छोड़ दिया गया। यह मामला जब सामने आया तो प्रधान आरक्षक अंगदराम मीणा और ड्यूटी ऑफिसर महेश चंद्र को जयपुर पुलिस द्वारा निलंबित कर दिया गया। अब इस मामले की जांच एसआइटी द्वारा की जा रही है। राजस्थान पुलिस की एसआइटी ग्वालियर आ रही है।
देशभर में ग्वालियर शर्मसार
इस घटना से जयपुर में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं लेकिन ग्वालियर को भी शर्मसार कर दिया। ग्वालियर को इस अपराधी ने शर्मसार कर दिया जिसने यह घटना की।
आरोपित राहुल गुर्जर का स्पा सेंटर से कनेक्शन
आरोपित राहुल गुर्जर के बारे में बताया गया है उसका जयपुर में सांगानेर और मालवीय नगर में चलने वाले दो स्पा सेंटर से कनेक्शन है। इसके अलावा अनैतिक गतिविधियों में शामिल है। रेत खदान भी चला चुका है।
यह भी पढ़ें- हरदा जेल में बंद हत्याकांड के आरोपित की संदिग्ध मौत, स्वजन ने लगाया हत्या का आरोप
ग्वालियर में गोलीबारी, लूट में शामिल
आरोपित ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन बजरिया में अशोका होटल पर गोलीबारी, गोहद में लूट सहित अन्य वारदातों में शामिल रहा है।
जयपुर में महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपित राहुल गुर्जर के बारे में पता लगा है। वह ग्वालियर का रहने वाला है। यहां भी उस पर अपराध दर्ज हैं।- अनु बेनीवाल, एएसपी
