वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अभिषेक धनौलिया घर के अंदर आ गया। आधी रात को उसने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 23 May 2026 07:45:06 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 May 2026 07:47:55 PM (IST)

Gwalior: आधी रात घर में घुसकर दुष्कर्म, वीडियो बनाया, इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल
ग्‍वालियर में दुष्‍कर्म का मामला।

HighLights

  1. दिसंबर में उसकी मां का निधन हो गया था।
  2. पीडि़ता ने बताया उसके पिता ट्रक चलाते हैं।
  3. इसके चलते वह शहर से बाहर ही रहते हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आधी रात आरोपित युवती के घर में घुस गया। उस समय घर में कोई और नहीं था। जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बना लिया।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर इसके बाद भी कई बार शारीरिक संबंध बनाये। उसकी प्रताड़ना से त्रस्त होकर पीड़िता ने स्वजनों को घटना बताई। थाटीपुर थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले वह थाटीपुर क्षेत्र में किराये से रहती थी। दिसंबर में उसकी मां का निधन हो गया था। पिता ट्रक चलाते हैं। इसके चलते वह शहर से बाहर ही रहते हैं।

वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अभिषेक धनौलिया घर के अंदर आ गया। आधी रात को उसने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

मोबाइल में वीडियो रिकार्ड कर लिया। फिर वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर कई बार गलत काम किया। नौ मई को भी वह घर में घुस आया और युवती के साथ दुष्कर्म किया।

जब पिता लौटकर बीते रोज घर पहुंचे तब पीड़िता ने पूरी घटना बताई। इसके बाद पिता-पुत्री थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपित अभिषेक धनौलिया के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *