देश के कई राज्यों में चोरी, लूट, डकैती और अन्य वारदातों को अंजाम देने वाली भोपाल के ईरानी डेरे की कुख्यात ईरानी गैंग के एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फरवरी में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। भोपाल पुलिस की निशातपुरा थाना पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस के मुताबिक, देर रात क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि आरोपी इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम ने उसका पीछा शुरू किया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। भागते समय उसने रास्ते में एक व्यक्ति से लिफ्ट ली और कुछ दूरी तक फरार होने की कोशिश की। इसके बाद वह वाहन छोड़कर गलियों से होते हुए ईरानी डेरे की ओर भागने लगा।

आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही निशातपुरा थाना पुलिस ने तुरंत दो अन्य टीमों को मौके पर बुलाया और इलाके की घेराबंदी कर दी। तीन तरफ से घेराबंदी होने के कारण आरोपी ईरानी डेरे में घुसने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस का कहना है कि यदि वह डेरे के अंदर पहुंच जाता तो उसे पकड़ना मुश्किल हो सकता था।

पढ़ें: पन्ना में हुआ बड़ा हादसा, निर्माणाधीन कुआं धंसा, पांच मजदूरों की हुई मौत

निशातपुरा पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान हबीब हसमत अली के रूप में हुई है। वह कुख्यात बदमाश राजू ईरानी का भाई बताया जा रहा है। हबीब फरवरी से एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार था। इस मामले में उसकी पत्नी नाजमा अली मुख्य आरोपी है, जबकि हबीब पर सहयोगी की भूमिका निभाने का आरोप है।

गिरफ्तारी के दौरान ईरानी डेरे के पास कुछ लोगों द्वारा पथराव किए जाने की भी चर्चा रही। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने पथराव की घटना से इनकार करते हुए कहा कि गिरफ्तारी शांतिपूर्वक हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *