सोमवार की शाम उज्जैन की सांसें थम सी गईं। वजह बना पाकिस्तान के नंबर से आया एक मैसेज- शाम 6 बजे टॉवर चौक बम से उड़ा दूंगा। नाम लिखा था मोहम्मद मुश्ताक, जो खुद को देश का एजेंट बता रहा था। यह धमकी सीधे उज्जैन के अजय पटेल के मोबाइल पर दोपहर 4:30 बजे आई। घबराने की बजाय अजय ने फौरन माधव नगर पुलिस को खबर की।
बस फिर क्या था, पुलिस का सिस्टम फुल एक्टिव मोड में आ गया और पुलिस ने अजय का फोन अपने कब्जे में लिया और अगले तीन घंटे तक उसी पाकिस्तानी नंबर से बात करती रही। एक तरफ टॉवर चौक पर बम स्क्वॉड का सर्च ऑपरेशन, दूसरी तरफ कॉलर से इनपुट निकालने की कोशिश के साथ ही शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रही। देर रात जब पूरा अमला टेंशन में था तभी देर रात कॉलर का आखिरी मैसेज आया- भाई प्रैंक कर रहा था। पूरी मेहनत, पूरी दहशत, एक लाइन में खत्म हो गई।
ये भी पढ़ें- मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात