न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Dinesh Sharma

Updated Thu, 28 May 2026 03:55 PM IST

त्विषा शर्मा मौत मामले में उनकी सास और पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। सीबीआई लगातार तीसरे दिन पूछताछ कर रही है। हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है। समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के बयानों में विरोधाभास भी सामने आया है।


Twisha Sharma Case CBI Questions Former Judge Giribala Singh for Third Consecutive Day

सीबीआई की टीम ने जांच की तेज।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

राजधानी भोपाल के हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा केस में उनकी सास सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। अभिनेत्री व मॉडल बहू त्विषा शर्मा की मौत के मामले में गिरिबाला सिंह व उनके बेटे अधिवक्ता समर्थ सिंह पर दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज है। मामला हाई प्रोफाइल होने और हत्या जैसे संगीन आरोप लगाए जाने के बाद परिजनों की मांग पर सीबीआई मामले की जांच कर रही है। सीबीआई दिल्ली की एक विशेष टीम भोपाल में डेरा डाले हुए है। 


गुरुवार को सुबह 10 बजे सीबीआई की विशेष टीम पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के घर पूछताछ करने के लिए पहुंची। टीम अभी भी गिरीवाला सिंह के घर पर ही मौजूद है। आज तीसरा दिन है, जब सीबीआई की विशेष टीम त्विषा की सास गिरिबाला सिंह एवं उसके पति अधिवक्ता समर्थ सिंह से लगातार पूछताछ कर रही है। समर्थ सिंह सीबीआई की रिमांड पर 29 मई तक है। माना जा रहा है कि आज समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह का सीबीआई आमना-सामना कराएगी, क्योंकि दोनों के पूर्व के बयानों में बड़ा विरोधाभास सामने आया है। 

ये भी पढ़ें- हिरासत में ली गईं गिरिबाला सिंह? रात में रद्द हुई थी अग्रिम जमानत, सुबह से पूछताछ कर रही थी CBI

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *