न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Dinesh Sharma

Updated Thu, 28 May 2026 05:32 PM IST

Twisha Sharma Case Update in Hindi: मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह से उनसे लंबी पूछताछ चल रही थी। बता दें कि एक दिन पहले ही हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत खारिज की थी। 


Twisha Sharma case: Mother-in-law Giribala Singh arrested by CBI after lengthy interrogation

त्विषा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

राजधानी भोपाल की हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा केस में सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को भोपाल पुलिस ने सात घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार और बुधवार को लगातार कई घंटे तक सीबीआई ने पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी थी। गुरुवार सुबह नई दिल्ली से सीबीआई की आधा दर्जन महिला पुलिसकर्मियों-अधिकारियों के भोपाल पहुंचने के बाद गिरफ्तारी की पटकथा लिखी गई। 


यह कार्रवाई मध्यप्रदेश हाईकोर्ट द्वारा एक दिन पहले गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के बाद की गई। त्विषा शर्मा की 12 मई को भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनकी शादी 9 दिसंबर 2025 को समर्थ सिंह से हुई थी। गिरिबाला सिंह ने घटना के दो दिन बाद भोपाल जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। 10वें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने 15 मई को उनकी उम्र और मृतका को किए गए पैसों के ट्रांसफर का हवाला देते हुए जमानत दे दी थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने बुधवार को 17 पन्नों के आदेश में इस जमानत को निरस्त कर दिया।

ये भी पढ़ें- किस आधार पर हाई कोर्ट ने त्विषा की सास गिरिबाला की अग्रिम जमानत खारिज की? पांच कारण

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *