राजधानी भोपाल के हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच और पूछताछ में सामने आया है कि त्विषा शर्मा को जब यह पता चला कि वह गर्भवती हैं, तभी से उनके और पति समर्थ सिंह के बीच दूरी बढ़ने लगी थी। बताया जा रहा है कि त्विषा खुद को अभी बच्चे पैदा करने की स्थिति में नहीं मान रही थीं, जबकि पति समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह परिवार बढ़ाने को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे। इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

24 अप्रैल को भोपाल पहुंचे थे मायके पक्ष के लोग

विवाद इतना बढ़ गया था कि 24 अप्रैल को त्विषा शर्मा के भाई मेजर हर्षित शर्मा अपने माता-पिता के साथ भोपाल पहुंचे थे। बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित गिरिबाला सिंह के घर पर दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत भी हुई थी, लेकिन इसके बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई।

रिमांड पूछताछ में सामने आया बयान

यह खुलासा समर्थ सिंह ने भोपाल पुलिस की रिमांड में पूछताछ के दौरान किया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों के अनुसार, समर्थ सिंह ने अपने और अपनी मां के बचाव में कई ऐसे तर्क भी दिए हैं जो जांच में पूरी तरह मेल नहीं खा रहे हैं। एसीपी रजनीश कश्यप ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि 17 अप्रैल को त्विषा को पता चला था कि वह करीब ढाई महीने की गर्भवती हैं, जिसके बाद से पति-पत्नी के रिश्ते सामान्य नहीं रहे।

पढ़ें: त्विषा शर्मा मौत मामले में भोपाल कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी समर्थ सिंह सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

गर्भ गिराने को लेकर भी सामने आया दावा

समर्थ सिंह ने पूछताछ में यह भी दावा किया कि 7 मई को त्विषा ने परिवार को बिना बताए गर्भनिरोधक गोलियां खाकर गर्भ गिरा दिया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में त्विषा का परिवार उनका समर्थन कर रहा था, जबकि उनकी मां ने इस पर सवाल उठाए थे, जिससे तनाव और बढ़ गया।

12 मई की घटना पर समर्थ का बयान

समर्थ सिंह ने बताया कि वह पत्नी का पूरा ध्यान रखते थे और 12 मई को वह ही त्विषा को ब्यूटी पार्लर लेकर गए थे। शाम करीब 6 बजे वह पार्लर से लौटे और इसके बाद दोनों ने 6:30 से 7:30 बजे तक घर के सामने पार्क में वॉक भी की। इसके बाद दोनों ने साथ में खाना खाया और फिर वह कमरे में टीवी देखने चले गए। समर्थ के अनुसार, त्विषा कुछ देर बाद अपनी मां से बात करने के लिए नीचे गईं और फिर वह सो गए।

रात में लटकी मिली त्विषा, उठ रहे सवाल

समर्थ ने बताया कि रात करीब 10 बजे उनकी मां ने फोन कर बताया कि त्विषा कमरे में नहीं हैं और फोन भी रिसीव नहीं कर रही हैं। इसके बाद तलाश करने पर वह छत पर फंदे से लटकी मिलीं। समर्थ सिंह ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि गर्भधारण के बाद त्विषा के व्यवहार में बदलाव आया था और इसी दौरान पारिवारिक तनाव बढ़ता गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *