भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। दिल्ली एम्स की विशेष फॉरेंसिक टीम ने भोपाल पहुंचकर न सिर्फ दूसरा पोस्टमार्टम किया, बल्कि बाद में गिरिबाला सिंह के घर पहुंचकर घटनास्थल का भी मुआयना किया। टीम के साथ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। फॉरेंसिक जांच के तहत टीम ने घटनास्थल से जुड़े कई पहलुओं की पड़ताल की।

 

जानकारी के मुताबिक भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में रविवार को दिल्ली एम्स की डॉक्टरों की टीम ने दूसरा पोस्टमार्टम पूरा किया। करीब तीन घंटे तक चली इस प्रक्रिया को वैज्ञानिक प्रोटोकॉल और वीडियोग्राफी के साथ किया गया। पोस्टमार्टम के बाद त्विषा का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे भदभदा विश्राम घाट पर किया गया। बता दें कि पूर्व मॉडल और अभिनेत्री रहीं 33 वर्षीय त्विषा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली थीं। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष ने उन्हें नशे की लत से पीड़ित बताया था। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के 22 मई के आदेश के बाद एम्स दिल्ली ने चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम गठित कर दूसरा पोस्टमार्टम कराया। टीम शनिवार रात भोपाल पहुंची थी और रविवार सुबह एम्स भोपाल में जांच शुरू की गई। त्विषा के भाई और भाभी ने शव की पहचान की, जिसके बाद मेडिकल बोर्ड ने प्रक्रिया शुरू की।

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *