युवाओं पर साध्वी का बयान
साध्वी हर्षानंद ने कहा कि आज के युवा नशे में खोकर धर्म के खिलाफ बोलना “कूल” मानते हैं, लेकिन यह सोच गलत है। उन्होंने कहा, “जिस दिन आप धर्म के लिए खड़े होंगे और उसकी बात करेंगे, उसी दिन से आप सच में कूल बन जाएंगे।” यह बातें उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहीं।
ग्लैमर से सनातन तक का सफर
ग्लैमर की दुनिया छोड़कर आध्यात्म का रास्ता चुनने वाली हर्षा रिछारिया अब पूरी तरह बदल चुकी हैं। साध्वी बनने के बाद उन्होंने कहा कि अब वह ग्लैमर नहीं बल्कि सनातन धर्म की बात कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह पहले भी सनातन धर्म के लिए आवाज उठाती रही हैं।
सोशल मीडिया और अनुभव का जिक्र
साध्वी ने कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था, जिसके बाद उन्हें कई मेल और मैसेज मिले। इन संदेशों में बताया गया कि साउथ इंडिया में नॉर्थ इंडियंस के साथ किस तरह का व्यवहार होता है और वहां रहने वाले नॉर्थ इंडियंस को किस तरह टारगेट किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास इससे जुड़ी कई जानकारियां हैं।
धर्म के लिए एकजुट होने की अपील
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग अपने धर्म के लिए खड़े हों और खुलकर बात करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक हिंदू ही हिंदू को नहीं समझेगा और एक-दूसरे के लिए खड़ा नहीं होगा, तब तक उनके बीच की दूरियों का फायदा कोई तीसरा उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को बदलना जरूरी है।
गुरुदेव के मार्गदर्शन में आगे की योजना
साध्वी हर्षानंद गिरि ने बताया कि अब वह गुरुदेव सुमनानंद के मार्गदर्शन में धर्म के लिए ठोस कदम उठाने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को धर्म से जोड़ने के लिए जल्द ही जमीनी स्तर पर काम किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Jabalpur News: दिव्यांग बच्चों को स्कूल से निकालने पर रोक, हाईकोर्ट ने डीईओ से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
लव जिहाद और लैंड जिहाद पर बयान
उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट सेक्टर में भी इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो चिंताजनक और दुखद हैं। उन्होंने युवाओं, खासकर हिंदू बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनने की सलाह दी। उनका कहना है कि सबसे पहले हमला दिमाग पर होता है, इसलिए मानसिक रूप से मजबूत रहना बेहद जरूरी है। साध्वी ने कहा कि सोशल मीडिया पर बात करना पर्याप्त नहीं है। जब तक जमीनी स्तर पर काम नहीं होगा, तब तक कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग छोटी बच्चियों को लव जिहाद में फंसाते हैं, उनके खिलाफ गुरुदेव के नेतृत्व में योजनाओं पर काम किया जाएगा।
