मध्यप्रदेश में गर्मी अब धीरे-धीरे विकराल रूप लेती जा रही है। दिन में तेज धूप और लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं, वहीं अब रात में भी राहत नहीं मिल रही। बुधवार को खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 43.4 डिग्री तक पहुंच गया। नर्मदापुरम और नौगांव भी गर्मी की मार झेलते हुए दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। गुरुवार को भी मौसम के तेवर ऐसे ही रहने की संभावना है। ग्वालियर समेत 19 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में भी तेज गर्मी लोगों को बेहाल कर सकती है।

इन जिलों में रहेगा लू का असर रहेगा

मौसम विज्ञान विभाग भोपाल के अनुसार ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में लू का असर रहेगा। इन इलाकों में दोपहर के समय गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है।

अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी का असर

बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी का असर देखने को मिला। खजुराहो में 43.4 डिग्री, नर्मदापुरम में 43.2 डिग्री और नौगांव में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी ज्यादा है। रायसेन में 42.4 डिग्री, नरसिंहपुर और सीधी में 42 डिग्री, टीकमगढ़ और रतलाम में 41.8 डिग्री, दतिया में 41.7 डिग्री, शाजापुर में 41.6 डिग्री, दमोह में 41.5 डिग्री, रीवा और सागर में 41.4 डिग्री, मंडला में 41.2 डिग्री, उमरिया, धार और मलाजखंड में 41.1 डिग्री, खरगोन और श्योपुर में 41 डिग्री दर्ज किया गया। गुना में 41.7 डिग्री, खंडवा में 40.5 डिग्री और सिवनी-छिंदवाड़ा में 40 डिग्री तापमान रहा। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो यहां भी गर्मी का असर कम नहीं है। जबलपुर में 41.6 डिग्री, ग्वालियर में 41.2 डिग्री, भोपाल में 40.6 डिग्री, उज्जैन में 40.2 डिग्री और इंदौर में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इन शहरों में भी दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया।

यह भी पढ़ें-महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय जाते समय पुलिस से झड़प,धक्का-मुक्की में कई घायल

रात में भी नहीं मिल रही राहत, बढ़ी परेशानी

अब स्थिति यह हो गई है कि रात के समय भी गर्मी कम नहीं हो रही। प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग इसे “वॉर्म नाइट” की स्थिति मानता है, यानी रात में भी सामान्य से ज्यादा गर्मी बनी रहती है और लोगों को आराम नहीं मिल पाता। हालांकि फिलहाल “सीवियर वॉर्म नाइट” की स्थिति नहीं बनी है, लेकिन हालात उसी दिशा में बढ़ते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-MP में भीषण गर्मी, कई शहर 43 डिग्री के पार, दिन-रात तपिश से बेहाल लोग, राहत के आसार दूर

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह 

– दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो

– दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें

– हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें

– बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का खास ध्यान रखें

– आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *