मध्य प्रदेश में गर्मी अब तेजी से विकराल रूप लेती जा रही है। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में ही तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में पारा 42 डिग्री के पार चला गया, जिससे लोगों को दिनभर तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ा। छतरपुर जिले के नौगांव में सबसे ज्यादा 44.3 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जो इस सीजन का अब तक का सबसे उच्च स्तर है।

कई जिलों में अलर्ट जारी

प्रदेश के बुंदेलखंड और महाकौशल क्षेत्र में लू का असर साफ नजर आने लगा है। निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में दिन के समय तेज गर्म हवाएं चलीं, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी, उमरिया, मंडला और छतरपुर जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तापमान 44 डिग्री के आसपास या उससे अधिक रहने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश के सबसे गर्म शहरों की सूची

नौगांव – 44.3 डिग्री (सबसे गर्म)

मंडला – 43.9 डिग्री

खजुराहो – 43.4 डिग्री

दतिया, उमरिया, सतना – 43.1 डिग्री

दमोह – 43 डिग्री

नर्मदापुरम – 42.8 डिग्री

सीधी, सागर – 42.6 डिग्री

मलाजखंड – 42.5 डिग्री

रीवा – 42.4 डिग्री

धार – 42.2 डिग्री

टीकमगढ़, श्योपुर – 42 डिग्री

बड़े शहरों का हाल भी चिंताजनक:

ग्वालियर में 42.4 डिग्री, भोपाल में 41.8 डिग्री, उज्जैन में 41.4 डिग्री और इंदौर में 40.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सभी बड़े शहरों में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है।

 


बादल छाए, लेकिन गर्मी से राहत नहीं

प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों खरगोन, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में मौसम ने हल्की करवट जरूर ली। कहीं-कहीं बादल छाए और गरज-चमक भी हुई, लेकिन इससे तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई। भोपाल में भी दिन के समय बादल छाए रहे, फिर भी उमस और गर्मी बनी रही।

यह भी पढ़ें-बड़े तालाब से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुस्त, 21 अप्रैल डेडलाइन के बीच 347 में से सिर्फ 50 हटे

मौसम बदलने की वजह क्या है

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ लाइन के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। इसके चलते कुछ जगह बादल छाए, लेकिन गर्म हवाओं का असर कम नहीं हुआ। 23 अप्रैल के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, लेकिन इसका असर मध्य प्रदेश में सीमित ही रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अगले 2 दिन प्रदेश के लिए बेहद गर्म रहने वाले हैं। तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है और कई इलाकों में लू का असर तेज हो सकता है। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- चार दिन की मैराथन बैठक के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन प्लान, कई जिलों में सर्जरी,परफॉर्मेंस पर निगरानी

गर्मी से बचने के जरूरी उपाय

-दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो

-दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें

-हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें, जिससे शरीर को राहत मिले

-बाहर निकलते समय सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें

-बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *