विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव 5 जून को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान 5 जून से 30 सितंबर 2026 तक पूरे प्रदेश में जनभागीदारी के साथ चलाया जाएगा।  कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और सतत विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, उद्योगों, सामाजिक संगठनों और व्यक्तियों को राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर सर्कुलर इकोनॉमी से जुड़े पांच कोर्स मॉड्यूल और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 16 जिलों की 500 बावड़ियों के प्रलेखन दस्तावेजों का विमोचन भी करेंगे।

ये भी पढ़ें-  MP News: मध्यप्रदेश से राज्यसभा जाएंगे तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल, भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार

अभियान के तहत नागरिकों, स्कूल-कॉलेजों, उद्योगों, पंचायतों, नगरीय निकायों और सामाजिक संगठनों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा। लगाए गए पौधों का जियो-टैगिंग कर उनका पंजीकरण ‘मेरी लाइफ’ पोर्टल पर किया जाएगा, ताकि उनकी निगरानी और देखभाल सुनिश्चित की जा सके। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेश के सभी जिलों में पौधारोपण, रैलियां, संगोष्ठियां, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताएं, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्कूलों, कॉलेजों, एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र और स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी रहेगी। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन प्रकृति से प्रेरित, जलवायु और हमारे भविष्य के लिए विषय पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, जैव विविधता, स्वच्छता और हरित विकास का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। 

ये भी पढ़ें-  ‘आखिर मां ने मेरी जान ले ली’: भोपाल में छात्रा की संदिग्ध मौत, मरने से पहले ये मैसेज लिखा; मां का BF पर आरोप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *