मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार, 19 अप्रैल को ‘पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा’ के तहत नए सेक्टर (भोपाल-चंदेरी-ओरछा) का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे स्टेट हैंगर से होगा, जहां सीएम हेलीकॉप्टर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और यात्रियों को बोर्डिंग पास भी वितरित करेंगे। इस नई सेवा से भोपाल का सीधा हवाई संपर्क ऐतिहासिक नगर चंदेरी और भगवान राम की नगरी ओरछा से जुड़ जाएगा। इससे श्रद्धालु श्रीरामराजा मंदिर में आसानी से दर्शन कर सकेंगे, वहीं पर्यटक चंदेरी की समृद्ध विरासत और प्रसिद्ध चंदेरी साड़ी का अनुभव ले सकेंगे। 

ये भी पढ़ें- MP News: बंगाल की प्रगति के लिए BJP जरूरी, कोलकाता में सीएम यादव बोले-जंगलराज से मुक्ति चाहती है जनता

सप्ताह में 5 दिन चलेगी सेवा

यह सेवा सप्ताह में पांच दिन बुधवार से रविवार तक संचालित होगी। भोपाल से चंदेरी का किराया:  5,500 रुपए और भोपाल से ओरछा का किराया 6,500 रुपए है। इसके अलावा 14,500 के विशेष पैकेज में टैक्सी, वीआईपी दर्शन और प्रसाद जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। चंदेरी और ओरछा में 3,500 में ‘जॉय राइड’ का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। यह सेवा पीपीपी मॉडल पर संचालित होगी, जिसमें 6 सीटर आधुनिक हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जाएगा। यात्रियों के लिए गंतव्य स्थान पर होटल, भोजन और स्थानीय भ्रमण के लिए गाइड की व्यवस्था भी रहेगी। 

ये भी पढ़ें- आधी रात अस्पताल में हाई रिस्क केस की एंट्री: मचा हड़कंप, 40 मिनट में जुटी पूरी टीम, फिर खुला मॉकड्रिल का राज

ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा

पर्यटक इस सेवा की बुकिंग flyola और IRCTC के पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। बता दें कि इस सेवा की शुरुआत 1 नवंबर 2025 को की गई थी। वर्तमान में यह इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर सहित जबलपुर, कान्हा, बांधवगढ़, चित्रकूट और मैहर जैसे स्थानों के बीच संचालित हो रही है। अब तक 2,648 से अधिक पर्यटक इसका लाभ ले चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *