Gwalior Crime: पत्नी से प्रताड़ित युवक शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा। उसने शिकायत की है कि पत्नी उसे ब्लैकमेल कर रही है। दो माह पहले उसकी शादी हुई थी …और पढ़ें

HighLights
- ठगी करने वाली गैंग की सदस्य निकली पत्नी
- शादी के 15 दिन बाद गहने लेकर भागी पत्नी
- इंदौर में बॉयफ्रेंड के साथ रह रही है पत्नी
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पत्नी से प्रताड़ित युवक शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा। उसने शिकायत की है कि पत्नी उसे ब्लैकमेल कर रही है। दो माह पहले उसकी शादी हुई थी। अब सामने आया है कि उसकी पत्नी ठगी करने वाली गैंग की सदस्य है।
बिजौली क्षेत्र में रहने वाले राहुल जाटव ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है। उसने कहा कि उसकी शादी दो माह पहले हुई थी। शादी के दौरान उसकी पत्नी ने गहने अपने बैग में रख लिए थे। महज 15 दिन ही वह घर पर रुकी। इसके बाद अपने घर चली गई।
इंदौर में बॉयफ्रेंड के साथ रह रही है पत्नी
वह इंदौर में अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह रही है। उससे पांच लाख रुपये की मांग कर रही है। वह बार-बार धमकी देती है कि अगर पांच लाख रुपये नहीं मिले तो झूठे केस लगवाकर जेल भिजवा देगी।
पत्नी के पास बंदूक और पिस्टल, पुलिस को दिखाए फोटो
राहुल जाटव का कहना है कि उसकी पत्नी के पास बंदूक और पिस्टल भी है। बंदूक के साथ उसकी कई फोटो भी पुलिस को दिखाई। उसका कहना है कि उसका और उसकी गैंग का यही काम है। यह लोग शादी कर लोगों को फंसाते हैं। इसके बाद गहने, रुपये लेकर भाग जाते हैं। पुलिस अधिकारियों ने शिकायती आवेदन ले लिया है। जांच की जा रही है।
