ग्वालियर के सिरोल इलाके में जमीन के साझेदारी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच रात 11 बजे ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। 15 मिनट तक चली फायरिंग में 20 से ज्यादा …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 08:07:14 AM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 08:41:25 AM (IST)

ग्वालियर में जमीन विवाद में व्यापारी ने चुनौती देकर बुलाया, 50 साथियों के साथ पहुंचा वकील, फिर एक-दूसरे पर चलाईं 20 से ज्यादा गोलियां
शहर का सिरोल इलाका रात 11 बजे दहल उठा। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. ग्वालियर सिरोल में जमीन विवाद पर रात में भारी गोलीबारी हुई।
  2. गौरव दीक्षित और राजा यादव के बीच पुराना साझेदारी विवाद था।
  3. गौरव 50 साथियों के साथ फायरिंग करने हुरावली पहुंचा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर का सिरोल इलाका रात 11 बजे उस वक्त दहल उठा, जब बीच सड़क पर ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। जमीन की अदावत में एक-दूसरे के खून के प्यासे दो पक्षों ने सड़क पर जमकर गोलियां चलाते हुए कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी। करीब 15 मिनट तक रुक-रुककर फायरिंग होती रही।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि इस दौरान 20 से ज्यादा राउंड फायर हुए। गोलियां दोनों ओर से चली हैं। इसमें दोनों ही पक्ष चिह्नित कर लिए गए हैं। दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य लोग फरार हैं। पूरे शहर में आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी गई। खुद एसएसपी धर्मवीर सिंह ने ही मोर्चा संभाला और मौके पर पुलिस अधिकारियों को भेजा।

वकील को चैलेंज देकर बुलाया

वकील को जमीन कारोबारी ने चैलेंज देकर बुलाया था। इसके बाद वकील अपने साथ बदमाशों को लेकर पहुंचा और कारोबारी के घर के बाहर ही ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। फिर दोनों ओर से गोलियां चलीं।

साझेदारी विवाद में बदली

  • थाटीपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला गौरव दीक्षित पेशे से जमीन कारोबारी है। वकालत भी करता है। सिरोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुरावली चौराहा स्थित शराब की दुकान के पास रहने वाला राजा यादव भी जमीन कारोबार से ही जुड़ा है।
  • पहले गौरव और राजा यादव आपस में साझेदार थे। फिर व्यापार को लेकर इनमें आपस में विवाद हो गया। तभी से यह एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए।

naidunia_image

50 से ज्यादा साथियों के साथ हमला करने पहुंचा वकील

  • दोपहर में इनमें फिर से विवाद हुआ। इसके बाद गौरव दीक्षित अपने करीब आधा सैकड़ा साथियों के साथ पांच से सात गाड़ियों से हुरावली पहुंचा। यहां राजा यादव को टारगेट कर गोलियां चलाना शुरू कर दी।
  • बताया गया है कि राजा यादव की ओर से भी गोलियां चली हैं। 15 मिनट तक क्रास फायरिंग हुई। इसके बाद आरोपित भाग निकले। फिर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तब यहां फोर्स पहुंची।

यह भी पढ़ें- भोपाल में 2 किलोमीटर तक चली पुलिस-चोर की ‘रेस’; घेराबंदी तोड़ ASI की गाड़ी को ठोककर भागा तस्कर, नहीं पकड़ सकी पुलिस

दुकानों के शटर डालकर भागे दुकानदा

इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गोलीबारी के चलते आसपास के दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। दुकानदार यहां से भाग गए। पुलिस के पहुंचने पर यहां लोग घरों से बाहर आए। कुछ दुकान के अंदर ही छिपे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *