न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar

Updated Thu, 07 May 2026 10:29 PM IST

भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी को 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। रीना बौरासी ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिन्हें मालवीय ने निराधार बताते हुए कानूनी कार्रवाई की है।


MP News: BJP MLA issues Rs 10 crore defamation notice to Mahila Congress president Reena Bourasi

महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया और भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी को भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय की ओर से 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस उनके वकील के माध्यम से जारी किया गया है। दरअसल, रीना बौरासी ने हाल ही में आलोट विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने विधायक पर यौन शोषण और अवैध कब्जे जैसे आरोप लगाते हुए सार्वजनिक बयान दिए थे। आरोपों के बाद प्रदेश की राजनीति में मामला चर्चा का विषय बन गया।

ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी में अगले एक साल का रोडमैप तय करेंगे CM यादव, 45 बड़े मुद्दों पर विभागों से मांगी कार्ययोजना

विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने आरोपों को पूरी तरह निराधार और उनकी छवि खराब करने की कोशिश बताया है। इसी को लेकर उन्होंने कानूनी कार्रवाई करते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष को 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। डॉ. मालवीय ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी जानकारी साझा की है। उन्होंने फेसबुक पेज पर नोटिस की कॉपी पोस्ट करते हुए कहा कि उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है और इसका जवाब कानूनी तरीके से दिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें-  MP: कांग्रेस के चक्काजाम पर खाद्य मंत्री का पलटवार, राजपूत बोले-किसानों के नाम पर राजनीति बंद करे कांग्रेस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *