न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar

Updated Sat, 30 May 2026 05:29 PM IST

प्रदेश में भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए शिक्षकों की गर्मी की छुट्टियां 7 जून तक बढ़ा दी गई हैं। लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है।

 


MP News: Due to the intense heat, the summer vacation of teachers has been extended, the holiday will continue

लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने का आदेश जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने के कारण यह निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार शिक्षकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश अब 1 मई 2026 से 7 जून 2026 तक रहेगा। यह अवकाश प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों पर लागू होगा।


ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: नौतपा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में ओलों-बारिश की चेतावनी, तपिश से मिलेगी राहत

लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश में कहा है कि वर्तमान में अत्यधिक गर्मी और हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। साथ ही शिक्षकों द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान जनगणना और बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े कार्य भी संपादित किए जा रहे हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए शिक्षकों के स्वास्थ्य हित में अवकाश अवधि बढ़ाने का फैसला लिया गया है।   जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि केवल ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में संशोधन किया गया है। दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही रहेंगे।   

ये भी पढ़ें-  MP News: अनूपपुर हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने जताया शोक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *