मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने स्वच्छ ऊर्जा और ईंधन बचत को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री के आधिकारिक काफिले में अब अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन को शामिल किया गया है। इसके साथ ही वे प्रदेश के उन चुनिंदा मुख्यमंत्रियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने सरकारी उपयोग में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री के लिए हाल ही में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी उपलब्ध कराई गई है, जिसका उपयोग वे सरकारी कार्यक्रमों और आवागमन के दौरान करेंगे। यह वाहन एक बार चार्ज होने पर 500 किमी लंबी दूरी तय करने में सक्षम है, जिससे ईंधन की खपत में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को बल मिलेगा।

ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: गर्भपात को लेकर तीन कहानियां, कौन बोल रहा झूठ, किसके दबाव में हुआ था? सच की तलाश में CBI

 




MP News: CM's new step towards environmental protection, electric car joins convoy, 500 km range

इलेक्ट्रिक कार में सवाल सीएम मोहन
– फोटो : अमर उजाला


नंबर प्लेट में छिपा है विशेष संदेश

मुख्यमंत्री की नई कार को मिला पंजीयन नंबर MP02  “VB 2047” भी विशेष महत्व रखता है। वाहन के नंबर में शामिल “VB” को “विकसित भारत” की अवधारणा से जोड़ा जा रहा है, जबकि “2047” स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक माना जा रहा है। इस माध्यम से सरकार ने विकास और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया है। 

ये भी पढ़ें-  गर्मी में बीमारी बांट रही थी बर्फ: भोपाल में कुत्तों के चाटने वाली बर्फ का वीडियो वायरल, बीएमसी ने की कार्रवाई

 


MP News: CM's new step towards environmental protection, electric car joins convoy, 500 km range

सीएम मोहन यादव इलेक्ट्रिक कार में सवार
– फोटो : अमर उजाला


हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की पहल

राज्य सरकार लगातार ऐसे उपायों पर जोर दे रही है, जिनसे पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता कम हो और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों का उपयोग बढ़े। इलेक्ट्रिक वाहन को मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल करना इसी दिशा में एक प्रतीकात्मक और व्यावहारिक कदम माना जा रहा है। 

ये भी पढ़ें-  उच्च शिक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी: आंतरिक मूल्यांकन 30 की जगह होगा 40, कंपनियों की डिजिटल जांच, AI पर फोकस

 


MP News: CM's new step towards environmental protection, electric car joins convoy, 500 km range

सीएम के काफिले में शामिल हुई नई इलेक्ट्रिक कार
– फोटो : अमर उजाला


500 किमी रेंज समेत कई आधुनिक सुविधाएं 

मुख्यमंत्री के काफिले में पहली बार इलेक्ट्रिक कार को शामिल किया जा रहा है। इसे सरकारी व्यवस्था में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। महिंद्रा XEV 9e एक बार चार्ज होने पर 500 किमी से अधिक की दूरी तय  कर सकती है। यह महिंद्रा की आधुनिक इलेक्ट्रिक कार है। इसमें सुरक्षा के आधुनिक फीचर्स के साथ ही 360 डिग्री कैमरा है।  

ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: नौतपा में गर्मी नहीं, आंधी-बारिश का रिकॉर्ड, 9 दिन मौसम रहा मेहरबान, 36 जिलों में फिर अलर्ट

सीएम आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को लेकर गंभीर 

सरकारी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ऊर्जा संरक्षण, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को लेकर गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। उनका मानना है कि ईंधन की बचत, स्वदेशी विकल्पों को बढ़ावा और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार देश के दीर्घकालिक विकास के लिए आवश्यक है। मुख्यमंत्री की यह पहल न केवल सरकारी तंत्र में हरित तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देगी, बल्कि आम लोगों को भी स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित कर सकती है।

कई बार पेश की सादगी की मिसाल

मुख्यमंत्री  मोहन यादव दौरे के दौरान मितव्ययता का लगातार ध्यान रख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंदौर में एचआर ग्रीन से राजवाड़ा तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रेवलर बस में सफर किया। उससे पहले सिंगरौली दौरे के दौरान वे टूरिस्ट बस में बैठकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। बता दें, पहले सीएम डॉ. यादव के काफिले में गाड़ियों की संख्या को भी घटाकर कम कर दिया गया है।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *