भोपाल में लगाए गए एक बड़े राजनीतिक पोस्टर ने राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रहे विवाद को नया मोड़ दे दिया है। पोस्टर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को केंद्र में रखते हुए उनके हालिया बयानों पर निशाना साधा गया है। पोस्टर में लिखा गया है, “जब फैसला मन का न हो, तो अदालत भी कटघरे में?” इसके साथ ही सवाल उठाया गया है कि “EVM गलत, चुनाव आयोग गलत, सरकार गलत… और अब सुप्रीम कोर्ट भी?” पोस्टर में दिग्विजय सिंह की तस्वीर के साथ उन्हें “वरिष्ठ बयानवीर” बताया गया है। वहीं एक कूड़ेदान में “लोकतंत्र की अवहेलना”, “संविधान का अपमान” और “संस्थाओं पर अविश्वास” जैसे शब्द दर्शाए गए हैं। पोस्टर के नीचे भाजपा का चुनाव चिन्ह भी दिखाई दे रहा है।  हालांकि कुछ कांग्रेस नेताओं ने बाद में पोस्टर को फाड़ दिया। 


ये भी पढ़ें-  MP News: 900 MSME यूनिट्स को 360 करोड़ की सौगात, CM यादव बोले- औद्योगिक विकास में सबसे तेज दौड़ रहा मध्यप्रदेश

दरअसल, यह पूरा विवाद कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा चुनाव नामांकन को लेकर शुरू हुआ। नामांकन निरस्त होने के बाद दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया और मामले में आए न्यायिक निर्णयों पर सवाल उठाए थे। उनके बयान के बाद भाजपा ने इसे लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक व्यवस्था पर अविश्वास बताकर हमला बोला है। बता दें राज्यसभा चुनाव के इस विवाद ने प्रदेश की राजनीति में नया विमर्श खड़ा कर दिया है। भाजपा जहां इसे संस्थाओं के सम्मान का मुद्दा बता रही है, वहीं कांग्रेस चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर उसे प्रजातंत्र की हत्या बता रही है।  

ये भी पढ़ें-  MP: फराज को मिला था मप्र के बेरोजगार युवकों को जिहादी बनाने का टारगेट, नेटवर्क खड़ा करने के लिए होती थी फंडिंग

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *