न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sabahat Husain

Updated Wed, 15 Apr 2026 11:38 AM IST

MPBSE MP Board 12th Result: सीएम मोहन यादव ने आज बारहवीं के परिणाम की घोषणा कर दी है। इस बार राजधानी भोपाल की खुशी ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। 


MPBSE MP Board 12th Result 2026 CM Yadav Announces Results Pass Percentage 76.01% Girls Outperform Boys

एमपी बोर्ड बारहवीं का परिणाम
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

एमबी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में परिणाम जारी किया। भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। जिलों में झाबुआ पहले और अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा।  


Trending Videos


पिछले साल का कुल परिणाम कैसा रहा


  • पिछले वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा का कुल परिणाम 74.48 प्रतिशत दर्ज किया गया था, जो संतोषजनक माना गया।

  • नियमित विद्यार्थियों का पास प्रतिशत: 77.55 प्रतिशत

  • स्वाध्यायी विद्यार्थियों का पास प्रतिशत: 26.48 प्रतिशत




छात्राओं ने बनाई थी बढ़त

हर साल की तरह पिछले वर्ष भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा, जिससे यह साबित हुआ कि शिक्षा के क्षेत्र में छात्राएं लगातार आगे बढ़ रही हैं। पिछले साल बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की, जिससे रिजल्ट की गुणवत्ता बेहतर मानी गई। इससे यह भी संकेत मिला कि छात्रों ने तैयारी में काफी मेहनत की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *