एमबी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस जारी किया। बारहवीं के तीनों संकाय की अगर हम बात करें तो विज्ञान संकाय के गणित विषय का परिणाम बेहतर रहा। इस विषय में पहला स्थान छात्र के नाम रहा। जिसमें सीहोर के श्लोक प्रजापति ने 500 में से 493 अंक हासिल किए। वहीं दूसरे स्थान पर छात्रा रही। जिनका गौरी शर्मा है, गौरी ग्वालियर की रहने वाली हैं। इन्होंने 500 में से 491 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञान संकाय (गणित)
स्थान |
नाम |
प्राप्त अंक |
प्रतिशत |
पहला |
श्लोक प्रजापति |
493/500 |
98.6% |
दूसरा |
गौरी शर्मा |
491/500 |
98.2% |
दूसरा |
डॉली पुरवार |
491/500 |
98.2% |
दूसरा |
अर्जुन गुर्जर |
491/500 |
98.2% |
तीसरा |
कान्हा शर्मा |
490/500 |
98.0% |
तीसरा |
मनेंद्र केवट |
490/500 |
98.0% |
पढ़ें: कला संकाय में मुरैना की श्रुति और आकाश ने किया टॉप, 500 में से 489 अंक किए हासिल
वहीं दूसरे ही स्थान पर सतना की डॉली पुरवार और राजगढ़ के अर्जुन गुर्जर रहें। इन दोनों ने 500 में से 491 अंक हासिल किए हैं। वहीं तीसरे स्थान की बात करें तो तीसरे स्थान पर शिवपुरी के कान्हा शर्मा और सतना के मनेंद्र केवट काबिज रहें। इन दोनों ने 500 में से 490 अंक हासिल किए हैं।