इंदौर में शनिवार से भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ। कुमेड़ी क्षेत्र के एक गार्डन में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के 300 से अधिक पदाधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन, संवाद और तकनीकी दक्षता पर विशेष जोर दिया गया।

शिविर में भाजपा के शहर और ग्रामीण जिला इकाइयों के जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रतिभागियों ने शिविर स्थल तक पहुंचने के लिए ई-रिक्शा का उपयोग किया और ईंधन बचाने का संदेश दिया।

वक्ताओं ने पदाधिकारियों से कहा कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और लोगों के साथ संवाद को मजबूत करें। तकनीकी माध्यमों के जरिए संगठनात्मक संवाद को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा सेवा कार्यों, संगठन के आगामी अभियानों और तकनीकी दक्षता से जुड़े विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए।

पढ़ें: पानी भरने से रोका तो भड़का युवक, टैंकर कर्मी की नाक पर दे मारी लोहे की बाल्टी; फटने से निकला खून

प्रशिक्षण शिविर में सांसद शंकर लालवानी विजय नगर से प्रशिक्षण स्थल तक करीब चार किलोमीटर का सफर ई-बस से तय कर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बस में मौजूद यात्रियों से चर्चा भी की।  रविवार को शिविर में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

शनिवार को प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि संगठन के कार्यक्रमों को निष्ठा के साथ पूरा करें और पार्टी की बात आम लोगों तक पहुंचाएं। शिविर में समय पालन को लेकर विशेष निर्देश दिए गए थे और अधिकांश पदाधिकारी निर्धारित समय पर पहुंचे। शिविर स्थल पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं थी। सभी प्रतिभागियों के मोबाइल बाहर ही जमा कराए गए।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *