ज्येष्ठ अधिकमास कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्त देर रात से ही कतारों में लगकर अपने आराध्य देव बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। प्रातः 4 बजे बाबा महाकाल के जागरण के साथ विशेष पूजा-अर्चना और दिव्य श्रृंगार किया गया तथा भस्म अर्पित की गई। अलौकिक दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गुंजायमान हो गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ अधिकमास कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर प्रातः 4 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। वीरभद्र जी से आज्ञा लेने के बाद मंदिर के पट खोले गए। इसके पश्चात पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का पूजन-अर्चन किया।

ये भी पढ़ें- उज्जैन में गूंजा जय सियाराम: राजन महाराज बोले-राजनीति से ऊपर हैं राम, 13वीं कथा महाकाल को सुनाने आऊंगा

इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटानाद के साथ “हरि ॐ” का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया तथा कपूर आरती के बाद उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया। इसके पश्चात महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। झांझ-मंजीरों, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के साथ भस्म आरती संपन्न हुई।

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि अमावस्या के अवसर पर बाबा महाकाल का भांग से विशेष श्रृंगार किया गया। साथ ही उनके शीश पर श्रीगणेश और त्रिनेत्र की आकर्षक आकृति सजाई गई। बाबा महाकाल के इस दिव्य और अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। मान्यता है कि भस्म अर्पित किए जाने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

यह है आरती का समय

  • भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
  • दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
  • भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
  • संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
  • संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
  • शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक

महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।
 

भस्म आरती

भस्म आरती शृंगार दर्शन 

 

भस्म आरती

भस्म आरती शृंगार दर्शन 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *