राजधानी के शबरी नगर इलाके में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच विवाद में क्रूरता की हदें पार कर दी गई। एक युवक के साथ बर्बरता किए जाने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में कुछ युवकों द्वारा एक युवक के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार और मारपीट की बात सामने आ रही है। घटना को इलाके में वर्चस्व की लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: PM नरेंद्र मोदी ने जाना क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, क्यों इस पर इतना जोर देते हैं सीएम मोहन यादव

पीड़ित भी बदमाश, दो दिन पुरानी घटना 

मामले में जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उनमें प्रेम थापा और गट्टू पिस्टल सहित अन्य युवक शामिल बताए जा रहे हैं। आरोप है कि इन लोगों ने यश उर्फ भय्यू नाम के युवक के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक भी आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, यह घटना करीब दो दिन पुरानी है, लेकिन इसका वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। गट्टू पिस्टल कुछ दिन पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था। 

ये भी पढ़ें-  MP News: पूर्व MLA राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत नहीं, अब 29 जुलाई को अगली सुनवाई, क्या उपचुनाव होगा?

आरोपियों ने बेसुध होने तक पीटा 

बताया जा रहा है कि रिहाई के बाद क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर आरोपियों ने यश उर्फ भय्यू के साथ क्रूरता की हदें पार कर दी। आरोपियों ने पहले उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे अर्धनग्न किया। इसके बाद भी उसको बेहोश होने तक मारा। आरोपियों ने उसके बेसुध होने पर उसके मुंह पर पेशाब तक की। पीड़ित युवक यश उर्फ भय्यू को कथित तौर पर एक अन्य बदमाश उमेश बम लहरी उर्फ मिट्ठूलाल के गुट से जुड़ा बताया जा रहा है, जो अभी हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।  

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *