उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में चल रहे यार्ड ब्लॉक का असर अब भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी दिखाई देने लगा है। रेलवे ने चार महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इनमें कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है तो कुछ को गंतव्य स्टेशन से पहले ही समाप्त किया जाएगा। इससे हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं।

लखनऊ तक नहीं पहुंचेगी यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 22683 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस 1 जून को अपने निर्धारित गंतव्य लखनऊ तक नहीं जाएगी। यह ट्रेन उतरेटिया स्टेशन पर ही समाप्त कर दी जाएगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 22684 लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस 4 जून को लखनऊ के बजाय उतरेटिया स्टेशन से ही रवाना होगी।

यह भी पढ़ें-स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

दो ट्रेनों का बदला मार्ग

यार्ड ब्लॉक के कारण गाड़ी संख्या 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला गया है। यह ट्रेन 1 से 3 जून तक अपने नियमित मार्ग मानक नगर-लखनऊ-मल्हौर के बजाय मानक नगर-ऐशबाग-मल्हौर होकर संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन लखनऊ स्टेशन नहीं जाएगी और उसकी जगह ऐशबाग तथा बादशाह नगर स्टेशन पर ठहराव रहेगा। वहीं गाड़ी संख्या 12173 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 2 जून को कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग के बजाय कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-फाफामऊ-प्रतापगढ़ होकर चलेगी। इसके चलते ट्रेन लखनऊ, रायबरेली और अमेठी स्टेशन नहीं पहुंचेगी। यात्रियों को प्रयागराज स्टेशन से वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।

यह भी पढ़ें-चोटों के सवाल पर नहीं मिले जवाब, गिरिबाला-समर्थ को फिर रिमांड पर लेने की तैयारी

यात्रा से पहले जांच लें ट्रेन की स्थिति

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें। यार्ड ब्लॉक के चलते अंतिम समय में भी परिचालन संबंधी बदलाव संभव हैं। यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 या एनटीईएस के माध्यम से अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *