ग्वालियर के अस्पताल में 8 माह के बच्चे की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 24 Apr 2026 11:37:38 AM (IST)Updated Date: Fri, 24 Apr 2026 11:37:38 AM (IST)

निमोनिया की शिकायत पर भर्ती 8 माह के बच्चे की मौत, परिजन ने हॉस्पीटल पर लगाए गंभीर आरोप
8 माह के बच्चे की इलाज के दौरान मौत। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. अंकुर बाल चिकित्सालय में इलाज के दौरान बच्चे की मौत।
  2. निमोनिया की शिकायत पर 22 अप्रैल को भर्ती कराया गया।
  3. परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जनकगंज इलाके में स्थित अंकुर बाल चिकित्सालय में गुरुवार को 8 माह के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। 22 अप्रैल को निमोनिया की शिकायत होने पर बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बच्चों की मां का आरोप है कि इलाज के दौरान की गई लापरवाही के कारण उनके बच्चे की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस के अनुसार तनुज पुत्र प्रशांत कुशवाहा निवासी गोकुल विहार पुरानी छावनी को अंकुर बाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। तनुज की मां ने बताया कि उसे बार-बार उल्टी हो रही थी।

मर्ग जांच कर करेंगे प्रक्रिया

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान मौत होने का मामला है। परिवार अगर पोस्टमार्टम करना चाहेगा, तो मर्ग जांच कर प्रक्रिया की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *