एमपी बोर्ड ने द्वितीय परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 26 अप्रैल की, छात्रों को एमपी ऑनलाइन और स्कूल से सुविधा। …और पढ़ें

HighLights
- द्वितीय परीक्षा के लिए फार्म भरने की तिथि बढ़ाई गई।
- अब छात्र 26 अप्रैल तक आवेदन फार्म जमा कर सकते।
- एमपी ऑनलाइन कियोस्क या स्कूल से फार्म भर सकते।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सात मई से 26 मई के बीच होने वाली सेकेंड परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म भरने की तिथि को बढ़ा दिया है। यानी अब छात्र 26 अप्रैल तक परीक्षा फार्म जमा कर सकते हैं। पहले बोर्ड ने रिजल्ट के घोषित होने के सात दिन के अंदर 22 अप्रैल तक फार्म जमा करने के निर्देश दिए थे। लेकिन छात्रों की सुविधा को देखते हुए इसे बढ़ा दिया गया है।
एमपी ऑनलाइन या स्कूल से भर सकते हैं फार्म
- 10वीं एवं 12वीं में अनुत्तीर्ण हुए व श्रेणी सुधार के लिए सेकेंड परीक्षा में बैठने वाले छात्र आवेदन फार्म को एमपी आनलाइन के कियोस्क या फिर स्कूल में जमा करा सकते हैं। आवेदन करने वाले छात्रों को निर्धारित शुल्क जमा करनी होगी।
सचिव ने जारी किया है आदेश
आवेदन भरने की तिथि को माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश के सचिव बुद्धेश कुमार वैद्य ने बढ़ाया है। उनके मुताबिक यह कदम विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। जिससे कोई छात्र परीक्षा देने से न चूके।
